Move to Jagran APP

Horoscope Today : रोजी-रोजगार का विकास होगा, राजनैतिक पैठ बढ़ेगी, जानिए आज का राशिफल

Horoscope Today.Horoscope Today मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन अच्‍छा है। वही कुम्भ राशि वाले के रोजी-रोजगार का विकास होगा और राजनैतिक पैठ बढ़ेगी। आप भी जानिए आज का सभी राशियों का राशिफल ज्‍योतिषाचार्य पंडित रमाशंकर तिवारी से।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Wed, 06 Jan 2021 09:10 AM (IST)Updated: Wed, 06 Jan 2021 01:40 PM (IST)
Horoscope Today : रोजी-रोजगार का विकास होगा, राजनैतिक पैठ बढ़ेगी, जानिए आज का राशिफल
जानिए आज का राशिफल ज्‍योतिषाचार्य पंडित रमाशंकर तिवारी से।

Horoscope Today मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन अच्‍छा है। वही कुम्भ राशि वाले के रोजी-रोजगार का विकास होगा और राजनैतिक पैठ बढ़ेगी। जानिए आज का राशिफल ज्‍योतिषाचार्य पंडित रमाशंकर तिवारी से।

loksabha election banner

मेष : कार्यबाधा मुक्ति हेतु धनात्मक दिशा में प्रयास होगा। सुख के साधन में वृद्धि, मित्र से लाभ एवं धर्म-कर्म में आस्था बढ़ेगी। शासनसत्ता का साथ व यात्रा सफल रहेगी। वाहन सावधानी से चलावें।

वृष : न्याय प्राप्ति हेतु सार्थक प्रयास एवं राजनैतिक विकास के साथ पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। प्रिय का सुख-सानिध्य मिलेगा। धर्म कार्य का अवसर प्राप्त होगा। धन व समय का सदुपयोग करें।

मिथुन : आय स्रोत में वृद्धि एवं नई योजना पर विचार विमर्श होगा। बिगड़े संबंधों में सुधार एवं सुख-साधन में वृद्धि होगी। सफल यात्रा से खुशी एवं राजकाज सफल होगा। विवाद से बचें।

कर्क : कार्यक्षेत्र में सफलता तथा ख्याति में वृद्धि का क्रम बनेगा। परिवार में सुख-शांति एवं प्रिय से खुशी मिलेगी। राजनीति में सफलता व वाहन सुख में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें।

सिंह : कर्तव्य निर्वहन में सफलता एवं धार्मिक रुचि का विकास होगा। धनागम में प्रगति व पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि संभव। संतान पक्ष से खुशी व बड़ों का आशीर्वाद मिलेगा। क्रोध व वाणी पर संयम रखें।

कन्या : कारोबार में सफलता व घरेलू समस्या का निदान होगा। प्रिय सानिध्य से खुशी, धर्मकार्य में सफलता व नए परिचय का लाभ मिलेगा। यात्रा सफल रहेगी। वाहन चालन में सतर्क रहें।

तुला : सामाजिक कार्यो से ख्याति, सुख-समृद्धि का विकास एवं पुरानी समस्या का निदान होगा। बिगडे़ संबंध सुधरेंगे। समाचार से खुशी व अधिकार क्षेत्र बढ़ेगा। समय व धन के अपव्यय से बचें।

वृशि्चक : व्यावसायिक व वित्तीय प्रगति के प्रयास सफल होंगे। परिवार में सुख शांति का क्रम बनेगा। प्रिय संबंधी से प्रसन्नता मिलेगी। राजकीय प्रयास को बल मिलेगा। विवाद से बचें।

धनु : सामान्य प्रयास से कार्यसिद्धि व व्यर्थ की उलझन से मुक्ति मिलेगी। प्रिय से मिलकर खुशी एवं व्यावसायिक यात्रा सफल होगी। संत समागम से शांति मिलेगी। वाहन चालन में सतर्क रहें।

मकर : पारिवारिक समस्या का निदान, आर्थिक स्थिति में सुधार व संतान से खुशी मिलेगी। सुख साधनों में वृद्धि एवं कटु संबंध सुधरेंगे। धार्मिक प्रयास सफल होगा। उत्तरदायित्व के प्रति सजग रहें।

कुम्भ : रोजी-रोजगार का विकास व राजनैतिक पैठ बढ़ेगी। मित्र सहयोग से कार्य बाधा दूर होगी। शिक्षा कार्य में सफलता मिलेगी। पुरानी समस्या का निदान संभव। विरोधी पक्ष से सतर्क रहें।

मीन : नौकरी पेशे में उन्नति व कार्यसिद्धि का योग बनेगा। सुख-साधन में वृद्धि एवं घर में खुशी का माहौल बनेगा। अधिकारी का सहयोग व रुके धन का लाभ संभव। कारोबार में सतर्क रहें।

आज का राहुकाल : दिवा 12:00 बजे से दिवा 1:30 बजे तक।

आज का दिशा शूल : उत्तर।

आज का पर्व : अष्टका श्राद्घ, कालाष्टमी।

कल 7 जनवरी का पंचाग :

कल का दिशा शूल : दक्षिण।

कल का पर्व : अन्वष्टका श्राद्घ।

श्री शुभ संवत् प्रमादी 2077 शके 1942 श्रीसूर्य दक्षिणायन दक्षिण गोल, हेमन्त ऋतु, पौष मास कृष्णपक्ष, नवमी तिथि रात्रि 10:19 बजे तक, उपरांत दशमी तिथि, चित्रा नक्षत्र दिवा 2:36 बजे तक, उपरांत स्वाति नक्षत्र, सुकमर योग रात्रि 8:36 बजे तक, उपरांत धृति योग। चन्द्रमा तुला राशि में।

-पं. रमा शंकर तिवारी, ज्योतिषाचार्य


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.