Live Coronavirus Jamshedpur : 555 कोरोना संदिग्धों की रिपोर्ट निगेटिव, बेवजह घूमने वालों पर सख्ती
Live Coronavirus Jamshedpur.कोल्हान के लिए राहत की खबर है कि एमजीएम अस्पताल के वायरोलॉली लैब में 555 कोरोना संदिग्धों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है।
By Rakesh RanjanEdited By: Published: Mon, 18 May 2020 08:35 AM (IST)Updated: Mon, 18 May 2020 09:35 AM (IST)
जमशेदपुर, जेएनएन। LIVE Coronavirus Jamshedpur News Update कोल्हान के लिए राहत की खबर है कि एमजीएम अस्पताल के वायरोलॉली लैब में 555 कोरोना संदिग्धों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। पूर्वी सिंहभूम के नया कोई पॉजिटिव केस नहीं मिला है। रविवार को एमजीएम में अबतक की सर्वाधिक जांच हुई। जांच किए नमूने कोल्हान सहित दूसरे जिले से भी थे। पूर्वी सिंहभूम से 163 लोगों के नमूने लिए गए। इस जिले में अबतक 5010 लोगों के नमूने लिए गए हैं जिनमें 4595 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। शेष की जांच चल रही है।
कोरोना अपडेट - सरायकेला खरसावां
- सरायकेला जिले में आए विदेश से नागरिक- 139
- अन्य राज्य से आए लोगों की संख्या-5785
- संदिग्ध संक्रमित की संख्या- 00
- जिले में क्षेत्रिय संक्रमित लोगों की संख्या- 00
- जिले में क्वॉरंटाइन सेंटर की संख्या - 12
- जिले में मेडिकल टीम की पहुंच- हां
- सरकार के क्वारंटाइन में रखे गए लोगों की संख्या- 159
- क्वारंटाइन की अवधि पूरा कर चुके लोगों की संख्या-(विदेश) 139
- क्वारंटाइन अवधि के लिए घरों में लगाए गए क्वारंटाइन पोस्टर- 5785
- 28 दिन क्वारंटाइन अवधि पूरा किए व्यक्तियों की संख्या - 2832
- सैंपल क्लेक्शन (रविवार)- 43
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें