Live Coronavirus Jamshedpur : 420 कोरोना संदिग्धों की रिपोर्ट आई निगेटिव, 40 की चल रही जांच
Live Coronavirus Jamshedpur. एमजीएम मेडिकल कॉलेज के वायरोलॉली लैब में 420 कोरोना संदिग्ध मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आई है जबकि 40 की जांच चल रही है।
जमशेदपुर, जेएनएन। Live Coronavirus Jamshedpur एमजीएम मेडिकल कॉलेज के वायरोलॉली लैब में 420 कोरोना संदिग्ध मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आई है जबकि 40 की जांच चल रही है। रिपोर्ट मंगलवार यानी आज आने की उम्मीद है।
संदिग्ध मरीजों में कोल्हान सहित राज्य के दूसरे जिले के हैं। पूर्वी सिंहभूम जिले से कुल 184 संदिग्ध मरीजों का नमूना सोमवार को लिया गया था। जिले से अबतक 3376 लोगों का नमूना लिया गया है। इनमें 2910 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। शेष 413 की जांच चल रही है।
250 लोग किए गए हैं आइडीटीआर में क्वारंटाइन
आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में बाहर से आने वाले अबतक 250 लोगों को इंडो डेनिस टूल रूम (आइडीटीआर) में क्वारंटाइन किया गया है। रविवार को आए 38 लोगों के नमूने लिए गये जिसे जांच के लिए भेजा गया है। आदित्यपुर स्वास्थ्य केंद्र के लव कुमार ने बताया कि क्वारंटाइन किए गए लोगों की निगरानी मोबाइल से की जा रही है। वहीं दूसरी ओर, आदित्यपुर क्षेत्र में होम क्वरंटाइन किए गये लोग प्रशासन के दिशा-निर्देश का पालन नहीं कर रहे हैं। वे अपने घरों से निकलकर बाजार तक जा रहे हैं। इससे लोगों में भय का माहौल बना हुआ है।
कोरोना अपडेट - सरायकेला खरसावां
- सरायकेला जिले में आए विदेश से नागरिक- 139
- अन्य राज्य से आये लोगों की संख्या- 4372
- संदिग्ध संक्रमित की संख्या- 00
- जिले में क्षेत्रिय संक्रमित लोगों की संख्या- 00
- जिले में क्वारंटाइन सेंटर की संख्या - 12
- जिले में मेडिकल टीम की पहुंच- हां
- सरकार के क्वारंटाइन में रखे गए लोगों की संख्या- 54
- क्वारंटाइन अवधि पूरा कर चुके लोगों की संख्या-(विदेश) 139
- क्वारंटाइन अवधि के लिए घरों में लगाये गए क्वारंटाइन पोस्टर- 4372
- सैंपल क्लेक्शन (सोमवार)- 01
- सैंपल कलेक्शन- (सभी ) 395
- (304 निगटिव, 94 वेटिंग)