लायंस क्लब ने किया चार्टर्ड नाइट का आयोजन Jamshedpur News
लायंस क्लब ऑफ जमशेदपुर नॉर्थ की ओर से सोमवार को चार्टर्ड नाइट सह डिस्ट्रिक्ट गवर्नर (डीजी) विजिट कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
By Vikas SrivastavaEdited By: Published: Mon, 27 Jan 2020 05:19 PM (IST)Updated: Mon, 27 Jan 2020 05:19 PM (IST)
जमशेदपुर (जागरणसंवाददाता)। लायंस क्लब ऑफ जमशेदपुर नॉर्थ की ओर से सोमवार को चार्टर्ड नाइट सह डिस्ट्रिक्ट गवर्नर (डीजी) विजिट कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस आयोजन में बड़ी संख्या में क्लब के सदस्य उपस्थित हुए। आयोजन का खास आकर्षण सभी चार्टर्ड सदस्यों का सम्मान समारोह रहा। डिस्ट्रिक्ट गवर्नर संजीव पोद़दार की उपस्थिति में लायंस क्लब ऑफ जमशेदपुर नॉर्थ के सभी चार्टर्ड सदस्यों को सम्मानित किया गया।
इनमें सुरेंद्र सिंह, ज्ञान सिंह, बिप्लब मल्लिक, आइएस राप, नलिनी मुखर्जी, आइ मीनाक्षी राव, डिस्ट्रिक्ट गवर्नर संजीव पोद़दार, जसबीर सिंह, पीडीजी सुदीप्तो मुखर्जी, कृपाल सिंह, त्रिलोक सिंह व चरण सिंह शामिल थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें