लियाफी ने सामूहिक बीमा व मेडिक्लेम की मांग की
लाइफ इंश्योरेंस एजेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (लियाफी) के तत्वावध
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : लाइफ इंश्योरेंस एजेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (लियाफी) के तत्वावधान में जुबिली पार्क में बुधवार को अभिकर्ता व्यवसाय संरक्षण दिवस मनाया गया। इस मौके पर जमशेदपुर मंडल के अध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता, सचिव विनोद उपाध्याय, उपाध्यक्ष किशनु बोदरा, कोषाध्यक्ष रवि कुमार सहित शहर के आठ शाखाओं के सैकड़ों एलआइसी एजेंट मौजूद थे।
अध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि अभिकर्ता व्यवसाय संरक्षण दिवस 1945 से पूरे भारत में मनाया जाता है। ब्रिटिश शासनकाल में अभिकर्ता को मिलने वाली सुविधाओं में कटौती कर दी गई थी। तब मो. शमशेर अली, एके पुरकष्ठा, देव मुदरी ने इसके खिलाफ आवाज उठाई। तभी से देश में अभिकर्ता व्यवसाय संरक्षण दिवस मनाया जाता है। अनिल कुमार गुप्ता ने अभिकर्ताओं में समक्ष चुनौती के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि लियाफी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डीएस शुक्ला ने एलआइसी प्रबंधन के समक्ष एजेंटों के लिए ग्रुप इंश्योरेंस, मेडिक्लेम, पेंशन स्कीम, पीएफ, हाउसिंग लोन, क्लब मेंबर की सुविधाओं में बढ़ोत्तरी जैसी मांग रखी है। उन्होंने वित्त मंत्री अरुण जेटली को भी अभिकर्ताओं की समस्या के बारे में जानकारी दी है।
कार्यक्रम में जमशेदपुर से दिलीप मिश्रा मनोज मिश्रा, अजय झा, सरोज चौधरी, विपिन महतो, ललित शर्मा, आरवी पांडे, सपन प्रमाणिक, रक्षपाल सिंह, ए रामा राव, आरपी मोनी, रामेश्वर प्रसाद, अजीत कुमार, विमल कुमार समेत सैकड़ों एजेंट मौजूद थे।