तबादला के विरोध में बीमा कर्मियों ने किया प्रदर्शन
जमशेदपुर : भारतीय जीवन बीमा निगम के तमाम कार्यालयों में बुधवार को कार्यालय के मुख्य द्वार पर ब
जमशेदपुर : भारतीय जीवन बीमा निगम के तमाम कार्यालयों में बुधवार को कार्यालय के मुख्य द्वार पर बीमा कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया व नारेबाजी की गई। यह प्रदर्शन एलआइसी प्रबंधन द्वारा जबरन तृतीय संवर्ग में ट्रांसफर मोबिलिटी पॉलिसी लागू करने की कोशिश के विरोध में किया गया था। यूनियन नेताओं का कहना था कि एलआइसी में क्षेत्रीय आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए मंडल स्तर पर कर्मचारियों का स्थानातरण होता है। ऐसी स्थिति में किसी नई ट्रांसफर पॉलिसी की कोई आवश्यकता नहीं है। एलआइसी में ट्रांसफर नहीं, नई भर्ती की आवश्यकता है।
भारतीय जीवन बीमा निगम के जमशेदपुर मंडल में बीमा कर्मचारी संघ जमशेदपुर मंडल व जमशेदपुर डिवीजन इंश्योरेंस इंप्लाइज एसोसिएशन के नेतृत्व में बिष्टुपुर स्थित जीवन प्रकाश भवन के सामने हुए प्रदर्शन में अमित माईति, प्रभास सरकार, सुकांतो शर्मा, गिरीश ओझा, विकास महतो, महेंद्र मार्डी, देवाशीष मुखर्जी, भाईलाल परमार, विनोद रजक आदि शामिल हुए।