Move to Jagran APP

Jamshedpur Coronavirus News: पूर्वी सिंहभूम के सात प्रखंडों में पांच से कम हुए कोरोना मरीज, जाने ताजा हाल

पूर्वी सिंहभूम जिले के लिए राहत की बात है। हां यह राहत तभी बरकरार रह सकती है जब हम सतर्क रहेंगे। 137 दिन बाद जमशेदपुर शहर में सिर्फ दो कोरोना संक्रमित मरीज मिले। इससे पूर्व छह मार्च को दो मरीज मरीज मिले थे।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Wed, 21 Jul 2021 11:05 AM (IST)Updated: Wed, 21 Jul 2021 11:05 AM (IST)
Jamshedpur Coronavirus News: पूर्वी सिंहभूम के सात प्रखंडों में पांच से कम हुए कोरोना मरीज, जाने ताजा हाल
पूर्वी सिंहभूम में अभी तक 1054 कोरोना मरीजों ने जान गंवाई है।

जमशेदपुर, जागरण संवाददता।  पूर्वी सिंहभूम जिले के लिए राहत की बात है। हां, यह राहत तभी बरकरार रह सकती है जब हम सतर्क रहेंगे। 137 दिन बाद जमशेदपुर शहर में सिर्फ दो कोरोना संक्रमित मरीज मिले। इससे पूर्व छह मार्च को दो मरीज मरीज मिले थे। वहीं, सात प्रखंड में पांच से कम मरीज हो गए हैं।

loksabha election banner

मंगलवार को कुल पांच हजार 276 लोगों की जांच हुई। इसमें दो संक्रमित मरीज मिले। ये मरीज जुगसलाई व परसुडीह निवासी हैं। जिले में अभी तक कुल 51 हजार 745 मरीजों की पुष्टि हो चुकी है। इसमें 50 हजार 647 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं, मंगलवार को कोरोना से एक भी मरीज की मौत नहीं हुई। अभी तक 1054 मरीजों ने जान गंवाई है।

साढ़े पांच हजार से अधिक लोगों का लिया गया नमूना

पूर्वी सिंहभूम जिले के विभिन्न प्रखंडों से मंगलवार को पांच हजार 681 लोगों का नमूना लेकर जांच के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेजा गया। रिपोर्ट गुरुवार तक आने की उम्मीद है। अभी तक 11 लाख 85 हजार 200 लोगों का नमूना लिया जा चुका है। इसमें 11 लाख 70 हजार 826 लोगों की जांच हो गई है।

आठ मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे

जमशेदपुर शहर के विभिन्न कोविड अस्पतालों में भर्ती कुल आठ मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे। जिले में अभी तक कुल 50 हजार 647 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। जिले का रिकवरी रेट 97.88 प्रतिशत है।

किस प्रखंड में कितने एक्टिव केस

प्रखंड : एक्टिव केस

  • बहरागोड़ा : 03
  • चाकुलिया : 01
  • धालभूमगढ़ : 04
  • डुमरिया : 02
  • घाटशिला : 08
  • जुगसलाई : 27
  • मुसाबनी : 01
  • पटमदा : 02
  • पोटका : 02

    403 लोगों ने ली वैक्सीन की पहली डोज

    पूर्वी सिंहभूम जिले में मंगलवार को 403 लोगों ने वैक्सीन की पहली डोज ली। वहीं, 592 लोगों ने दूसरी डोज ली। जिले में अभी तक कुल पांच लाख 86 हजार 659 लोगों ने पहली डोज ली है। वहीं, एक लाख 80 हजार 443 लोगों ने दूसरी डोज ली है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.