Move to Jagran APP

Jharkhand: सिंंहभूम के पूर्व सांसद लक्ष्मण गिलुवा की मौत, पैतृक गांव में किया गया भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष का अंतिम संस्कार

Laxman Giluwa Died झारखंड के सिंहभूम के पूर्व सांसद व झारखंड भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा की मौत हो गइ। गिलुवा पिछले दिनों कोरोन पाॅजिटिव पाए गए थे। उसके बाद उन्हें इलाज के लिए जमशेदपुर के टाटा मोटर्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Thu, 29 Apr 2021 07:13 AM (IST)Updated: Fri, 30 Apr 2021 09:13 AM (IST)
Jharkhand: सिंंहभूम के पूर्व सांसद लक्ष्मण गिलुवा की मौत, पैतृक गांव में किया गया भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष का अंतिम संस्कार
गिलुवा के निधन की खबर से राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर दौड गइ है।

जमशेदपुर, जासं। झारखंड के सिंहभूम के पूर्व सांसद व झारखंड भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा की मौत हो गइ। गिलुवा पिछले दिनों कोरोना पाॅजिटिव पाए गए थे। उसके बाद उन्हें इलाज के लिए जमशेदपुर के टाटा मोटर्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई थी। वेंटिलेटर पर ही चल रहे थे। उन्हें बचाने की कोशिश नाकाम रही। गिलुवा गुरुवार उनका तडके 2.10 बजे कोरोना से हार गए। उनके निधन की खबर से राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर दौड गइ है।

loksabha election banner

लक्ष्मण गिलुवा का जन्म बीस दिसंबर १९६४ को पश्चिमी सिंहभूम जिले के जांता गांव में हुआ था। रांची विश्विवद्यालय के उन्होंने बीकाॅम तक पढाइ की थी। उनकी शादी १० अगस्त को मालती गिलुवा के साथ हुइ थी। गिलुवा दंपती को दो पुत्र एवं एक पुत्री है। गिलुवा ने राजनीति में सक्रिय रहते हुए लंबा सफर तय किया। वे १३ वीं लोकसभा सदस्य थे। वे झारखंड के सिंहभूम सीट से भाजपा के टिकट पर जीत हासिल कर लोकसभा पहुंचे थे। गिलुवा भाजपा के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष भी रहे। हालांकि, वे पिछला चुनाव झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस प्रत्याशी गीता कोडा से हार गए थे। गिलुवा वर्ष् १९९९-२००० में संसद की विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी,पर्यावरण एवं बन विभाग की कमेटी के सदस्य रहे। इसके अलावा रेलवे सलाहकार समिति के सदस्य भी रहे।

पैतृक गांव में अंतिम संस्कार

लक्ष्मण गिलुवा अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव में किया गया। इस दौरान कोरोना प्रोटोकाॅल का पालन किया गया। मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी हुइ। गिलुवा के शव को दफनाने की बजाय दाह-संस्कार किया गया।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत दिग्गजों ने जताया शोक

लक्ष्मण गिलुवा के निधन की खबर सुनकर बहरागोडा के पूर्व विधायक व भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाडंगी टाटा मोटर्स अस्पताल पहुंचे। उन्होंने गिलुवा के निधन को बडी क्षति बताया। कुणाल षाडंगी ने पूर्वी सिंहभूम ज़िले के उपायुक्त सूरज कुमार से दूरभाष पर काग़ज़ी प्रक्रिया जल्द से जल्द पूरा करवाने का आग्रह किया ताकि पार्थिव शरीर परिवार वालों को सौंपा जा सके। जानकारी हो कि कुणाल षाडंगी की पहल के बाद से ही लक्ष्मण गिलुआ के इलाज में तेजी आई थी। उचित दवाएं मुहैया कराने से लेकर बेहतर इलाज को लेकर पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने सूबे के सीएम व स्वास्थ्य मंत्री तक आवाज उठाई थी। इसबीच राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी समेत कइ बडे नेताआें ने शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि पूर्व सांसद और पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय लक्ष्मण गिलुवा जी के निधन की सूचना से अत्यंत मर्माहत हूं। वह एक सरल स्वभाव के व्यक्ति थे। झारखंड की राजनीति में उनकी कमी हमेशा खलेगी। परमात्मा दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर परिवार को दुःख की घड़ी सहन करने की शक्ति दे।पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कही ये बात

भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व सांसद, पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ता लक्ष्मण गिलुआ जी के निधन के खबर से मन व्यथित है। उनका निधन मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है। गिलुआ जी का संपूर्ण जीवन प्रदेश, समाज और संगठन की सेवा के लिए समर्पित रहा। ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना और उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। ॐ शांति।

- रघुवर दास, पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.