Advocate Strike: कोल्हान में वकील हड़ताल पर, अदालती कामकाज ठप Jamshedpur
पलामू जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एसएन तिवारी के साथ कथित दुर्व्यवहार के विरोध में कोल्हान के वकीलों ने खुद को अदालती कामकाज से अलग रखा है। अदालती कार्य पूरी तरह ठप हैं।
जमशेदपुर,जेएनएन। Lawyer on strike in Kolhan Jharkhand court work Interrupted पलामू जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एसएन तिवारी के साथ प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश पंकज कुमार सिंह नंबर दो द्वारा कथित दुर्व्यवहार के विरोध में एका प्रदर्शित करने के लिए झारखंड के सभी जिलों के वकील मंगलवार को न्यायिक कार्यों से अलग हैं। इसी कड़ी में जमशेदपुर व्यवहार न्यायालय से जुड़े करीब 11 हजार वकील भी कलमबंद हड़ताल पर हैं। वकील कोर्ट तो पहुंचे हैं, लेकिन काम से खुद को अलग रखा है।
चाईबासा से दैनिक जागरण संवाददाता मो. तकी ने जानकारी दी है कि चाईबासा बार एसोसिएशन भी हड़ताल में शामिल है और चाईबासा व्यवहार न्यायालय में कामकाज ठप है। चाईबासा बार एसोसिएशन में कुल 262 अधिवक्ता सदस्य हैं। इनके अदालती कार्य से खुद को अलग रखने की वजह से दूरदराज से अदालती काम को लेकर अदालत आए लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
एकजुटता प्रदर्शित करते चाईबासा बार एसोसिएशन के सदस्य।
चाईबासा अदालत परिसर में निराश बैठे कामकाज से जाए लोग।
सरायकेला में भी 200 वकीलों ने रखा काम बंद
सरायकेला से संवाददाता प्रमोद सिंह ने बताया है कि सरायकेला बार एसोसिएशन के सदस्य भी कलमबंद हड़ताल पर हैं। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष उमाकांत मिश्रा की अगुवाई में वकीलों ने अदालत पहुंचकर मांगों के समर्थन में नारे लगाए और खुद को अदालती काम से अलग रखा। सरायकेला बार एसोसिएशन में दो सौ सदस्य हैं। एसोसिएशन अध्यक्ष ने कहा कि पलामू में बार एसोसिएशन अध्यक्ष से जज द्वारा दुर्व्यवहार निंदनीय है और दोषी पर कार्रवाई करते हुए देरी किए बगैर हटाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि मंगलवार को एसोसिएशन के सदस्य कलमबंद हड़ताल नर रहेंगे। उसके बाद झारखंड बार एसोएिसएशन का जो फैसला होगा, उसपर अमल होगा। वकीलों की कलमबंद हड़ताल से कोर्ट में आने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वे निराश होकर लौट रहे हैं।