केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में श्रमिक संगठनों ने टाटानगर स्टेशन के समक्ष किया प्रदर्शन Jamshedpur News
झारखंड वर्कर्स यूनियन केंद्रीय श्रमिक संगठन व रेलवे वर्कर्स के कार्यकर्ताओं ने टाटानगर रेलवे स्टेशन के बाहर प्रदर्शन किया। सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी भी हुई।
जमशेदपुर (जासं) । केंद्र सरकार के मजदूर, किसान और जन विरोधी नीतियों के खिलाफ रविवार को राष्ट्रव्यापी आंदोलन व धरना प्रदर्शन किया गया। इस क्रम में झारखंड वर्कर्स यूनियन, केंद्रीय श्रमिक संगठन व रेलवे वर्कर्स के कार्यकर्ताओं ने टाटानगर रेलवे स्टेशन के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान केंद्र सरकार के श्रम विरोधी नीतियों और सरकारी उपक्रमों के निजीकरण के विरोध में जमकर नारेबाजी भी हुई।
इस दौरान सभी ने विभिन्न यूनियन नेताओं ने श्रम कानूनों में किए जा रहे बदलाव पर अविलंब लगाम लगाने, ठेका कर्मचारियों का मानदेय बढ़ाने, उन्हें सामाजिक सुरक्षा का लाभ दिलाने की मांग की गई। झारखंड वर्कर्स यूनियन की ओर से ओम प्रकाश सिंह, डी रवि कुमार, तारकेश्वर पास, पी धर्मा राव, उमेश ठाकुर सहित अन्य शामिल हुए।