टाटा मोटर्स के बर्खास्त कर्मचारी कृष्णकांत शुक्ला के मामले में श्रम विभाग गंभीर Jamshedpur News
Tata Motors. टाटा मोटर्स के बर्खास्तकर्मी कृष्णकांत शुक्ला के मामले में श्रम विभाग गंभीर हो गया है। श्रम अधीक्षक ने कंपनी प्रबंधन को पत्र जारी कर दस नवंबर को उसे अद्योहस्ताक्षरी कार्यालय में आकर अपना पक्ष रखने का निर्देश दिया है।
जमशेदपुर, जासं। टाटा मोटर्स के बर्खास्तकर्मी कृष्णकांत शुक्ला के मामले में श्रम विभाग गंभीर हो गया है। श्रम अधीक्षक ने कंपनी प्रबंधन को पत्र जारी कर दस नवंबर को उसे अद्योहस्ताक्षरी कार्यालय में आकर अपना पक्ष रखने का निर्देश दिया है।
जानकारी हो कि कृष्णकांत शुक्ला हाल ही में राज्य के श्रम मंत्री सत्यानन्द भोक्ता से मिलकर न्याय की गुहार लगाई थी। उसके बाद उनके मामले में जांच के आदेश गति पकड़ी है। केंद्रीय श्रम मंत्रालय से भी मामले में तेजी लाने का निर्देश मिला था। उसके बाद ही श्रम अधीक्षक ने कंपनी प्रबंधन को चार्जशीट के साथ सभी दस्तावेज लेकर 16 अक्टूबर को बुलाया था, लेकिन उसमें कंपनी का कोई प्रतिनिधि शामिल नहीं हुआ। श्रम अधीक्षक ने पुनः कंपनी के प्लांट हेड को दस नवंबर की वार्ता में भाग लेने के लिये पत्र जारी किया है। जिससे सरकार समुचित मामले में उचित निर्णाय ले सके।