Move to Jagran APP

Jharkhand Assembly Election 2019 : बहरागोड़ा से चुनाव लड़ेंगे कुणाल, जमशेदपुर पश्चिमी से सरयू राय पर सस्‍पेंस Jamshedpur News

झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए पहले चरण के लिए प्रत्‍याशियों के नाम की घोषणा नई दिल्‍ली में की गई। रघुवर दास जमशेदपुर पूर्वी और बहरागोड़ा से कुणाल षाड़ंगी बने प्रत्‍याशी।

By Vikas SrivastavaEdited By: Published: Sun, 10 Nov 2019 06:39 PM (IST)Updated: Sun, 10 Nov 2019 07:22 PM (IST)
Jharkhand Assembly Election 2019 : बहरागोड़ा से चुनाव लड़ेंगे कुणाल, जमशेदपुर पश्चिमी से सरयू राय पर सस्‍पेंस Jamshedpur News
Jharkhand Assembly Election 2019 : बहरागोड़ा से चुनाव लड़ेंगे कुणाल, जमशेदपुर पश्चिमी से सरयू राय पर सस्‍पेंस Jamshedpur News

जमशेदपुर (जागरण संवाददाता)। झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए पहले चरण के लिए प्रत्‍याशियों के नाम की घोषणा नई दिल्‍ली में की गई। मुख्‍यमंत्री रघुवर दास जमशेदपुर पूर्वी और बहरागोड़ा विस क्षेत्र से कुणाल षाड़ंगी भाजपा से चुनाव लड़ेंगे। वे हाल ही में झारखंड मुक्ति मोर्चा से भाजपा में शामिल हुए हैं।

loksabha election banner

वहीं जमशेदपुर पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र से सरयू राय को लेकर सस्‍पेंस बरकरार है। पूरे शहर में सरयू राय के टिकट के कटने की चर्चा है। हालांकि आधकिारिक तौर पर जमशेदपुर पश्चिमी से भाजपा प्रत्‍याशी की घोषणा का इंतजार किया जा रहा है।

सूत्रों के अनुसार देर रात सरयू राय का नाम तय किया गया है लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि करने को कोई तैयार नहीं है। विधानसभा चुनाव के पहले व दूसरे चरण के लिए भाजपा के ज्‍यादातर प्रत्‍याशियों के नाम की घोषणा कर दी गई है। सरयू राय सहित कुछ प्रत्‍यााशियों को लेकर जिच बरकरार है।  

सरयू राय को लेकर देर रात तक चला मंथन 

खाद़य एवं आपूर्ति मंत्री सरयू राय को टिकट दिए जाने को लेकर देर रात तक मंथन चला। छह सदस्‍यीय कोर कमेटी में हां-ना के बीच अंदरखाने भाजपा में जमशेदपुर महानगर के पूर्व जिला अध्‍यक्ष देवेंद्र सिंह का नाम जमशेदपुर पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्‍याशी बनाए जाने को लेकर उछाला गया।

इससे पहले गुरुवार को दिल्‍ली स्थित झारखंड विधानसभा प्रभारी ओम प्रकाश माथुर के घर चुनाव समिति की बैठक हुई जिसमें मुख्‍यमंत्री रघुवर दास, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, प्रदेश अध्‍यक्ष लक्ष्‍मण गिलुवा, विधानसभा प्रभारी ओम माथुर, संगठन सह महामंत्री सौदान सिंह, सह प्रभारी नंदकिशेर यादव, रामविचार नेताम, धर्मपाल सिंह, जयंत सिन्‍हा, नीलकंठ सिंह मुंडा, सुदर्शन भगत, रविंदर राय, राकेश प्रसाद, दीपक प्रकाश और श्‍याम नारायण दुबे शामिल थे। 

प्रत्‍याशी चयन के लिए झारखंड कोर टीम का गठन किया गया है। इसमें प्रभारी ओम प्रकाश माथुर, सह प्रभारी नंदकिशोर यादव, अर्जुन मुंडा, रघुवर दास, भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष लक्ष्‍मण गिलुवा व संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह को प्रत्‍याशियों के चयन के लिए अधिकृत किया गया है। इस टीम की अनुशंसा पर केंद्रीय चुनाव समिति ने प्रत्‍याशियों के नाम पर मुहर लगाई है।

कौन कहां से लड़ेगा चुनाव   

रघुवर दास-जमशेदपुर पूवी

अनंत ओझा-राजमहल

सूर्या हंसदा - बोरियाेे 

डेनियल किस्‍कू - लिट्टीपाड़ा

पारितोष सोरेन - शिकारीपाड़ा 

वीरेंद्र मंडल -जामताड़ा 

डॉ लुईस मरांडी - दुमका  

सुरेश मूर्मूू- जामा  

नारायण राम दास- देवघर  

राज पलिवाल - मधुपुर 

अमित मंडल - गोड्डा 

नीरा यादव - कोडरमा 

मनोज यादव - बरही 

जेपी पटेल - मांडू 

मनीष जायसवाल - हजारीबाग 

जनार्दन पासवान - चतरा

निभर्य शाहबादी - गिरिडीह 

इंद्रजीत महतो - सिंदरी 

राज सिनहा - धनबाद 

ढूलू महतो - बाघमारा

कुणाल षाडंगी - बहरागोड़ा 

लखन मार्डी - घाटशिला 

मेनका सरदार - पोटका

साधुचरण महतो - ईचागढ़ 

गुरुचरण नायक - मनोहरपुर  

सीपी सिंह - रांची 

नवीन जायसवाल - हटिया 

प्रकाश राम - लातेहार 

शशिभूषण महतो - पांकी 

रामचंद्र चंद्रवंशी - विश्रामपुर 

पुष्‍पा देवी - छतरपुर

भानु प्रताप शाही - भवनाथपुर।

सिमोन मोल्‍टो -  बरहैट 

मिस्‍त्री सोरेन - महेशपुर 

सत्‍यानंद झा - नला  

देवेंद्र कुंवर - जरमंडी 

अशोक कुमार भगत - महगामा  

सारठ  - रणधीर सिंह  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.