केयू के कर्मचारियों को नहीं मिल रहा एसीपी, एमसीपी व ग्रेड पे का लाभ Jamshedpur News
Kolhan University. ज्य के सभी विश्वविद्यालय के कर्मचारियों को जहां एसीपी एमएसीपी एवं ग्रेड पे का लाभ मिल रहा है वहीं कोल्हान विश्वविद्यालय के कर्मियों को यह लाभ नहीं मिल रहा है। इसे लेकर कर्मचारियों में असंतोष की भावना बढ़ रही है।
जमशेदपुर, जासंं। राज्य के सभी विश्वविद्यालय के कर्मचारियों को जहां एसीपी, एमएसीपी एवं ग्रेड पे का लाभ मिल रहा है, वहीं कोल्हान विश्वविद्यालय के कर्मियों को यह लाभ नहीं मिल रहा है। इसे लेकर कर्मचारियों में असंतोष की भावना बढ़ रही है।
कर्मचारी नेता विश्वविद्यालय के पदाधिकारियों से मिलकर आते हैं और आश्वासन पाकर संतुष्ट हो जाते हैं। पिछले पांच सालों से यह प्रक्रिया निरंतर जारी है। कर्मचारियों की इस मांग को लेकर सीनेट व सिंडिकेट में कई बार प्रस्ताव पारित किया जा चुका है, मगर अब तक इनके लाभ की राशि प्राप्त नहीं हुई है।
कई कर्मचारी इस वजह से चिंचित
कई कर्मचारी अब सेवानिवृत्त होने के कगार पर है, इस कारण वे और ज्यादा चिंतित हैं। एक बार फिर झारखंड विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय कर्मचारी संघ के प्रक्षेत्रीय सचिव सह कोल्हान विश्वविद्यालय के सीनेट सदस्य विश्वंभर यादव ने कुलपति से इस बारे में विचार करते हुए अविलंब उनकी प्रमुख मांगों को लागू किए जाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि खासकर एसीपी, एमएसीपी व ग्रेड पे नहीं दिए जाने से कर्मचारियों में लगातार असंतोष बढ़ रहा है। अब कर्मचारी निर्णायक आंदोलन करने की बात कर रहे हैं।