कार्यवाहक सचिव बनी डा. अंजना
कोल्हान विवि सहायक प्राध्यापक संविदा संघ के कार्यवाहक सचिव के पद पर डा. अंजाना मनोनीत हुई।
By JagranEdited By: Published: Sat, 24 Oct 2020 08:20 PM (IST)Updated: Sat, 24 Oct 2020 08:20 PM (IST)
जासं, जमशेदपुर : कोल्हान विवि सहायक प्राध्यापक संविदा संघ के कार्यवाहक सचिव के पद पर डा. अंजना सिंह का मनोनयन किया गया। कई दिनों से सचिव का पद रिक्त रहने के पश्चात स्नातकोत्तर इतिहास विभाग के घंटी आधारित संविदा शिक्षक डा. अंजना सिंह का मनोनयन कोल्हान विवि सहायक प्राध्यापक संविदा संघ के कोर कमेटी के सदस्यों के द्वारा किया गया। प्रदेश संरक्षक सह कोल्हान विवि संघ के अध्यक्ष डा. एसके झा ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि डा. अंजना इस पद के काबिल थी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें