Tata Steel: जाने किस कंपनी के निदेशक मंडल में शामिल हुए चंद्रशेखरन
टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन को टाटा केमिकल्स का निदेशक बनाया गया है। कंपनी की पिछले दिनों हुई बोर्ड मीटिंग में एन चंद्रशेखरन को कंपनी का नया निदेशक बनाया गया है। टाटा केमिकल्स द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि कंपनी के निदेशक मंडल ने नामांकन...
जमशेदपुर (जासं) । टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन को टाटा केमिकल्स का निदेशक बनाया गया है। कंपनी की पिछले दिनों हुई बोर्ड मीटिंग में एन चंद्रशेखरन को कंपनी का नया निदेशक बनाया गया है। टाटा केमिकल्स द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि कंपनी के निदेशक मंडल ने नामांकन और पारिश्रमिक समितियों की सिफारिश के आधार पर एन चंद्रशेखरन को कंपनी के निदेशक मंडल में शामिल किया गया है। टाटा केमिकल्स द्वारा इसकी जानकारी बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज को दे दी गई है। एन चंद्रशेखरन अक्टूबर 2016 को टाटा संस के बोर्ड में शामिल हुए थे और जनवरी 2017 में उन्हें समूह का चेयरमैन नियुक्त किया गया था।
एन चंद्रशेखरन टाटा स्टील, टाटा मोटर्स, टाटा पावर, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज सहित ग्रुप ऑफ ऑपरेटिंग कंपनियों के बोर्ड में शामिल हैं। एन चंद्रशेखरन ने 30 वर्ष पूर्व टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज में पढ़ाई के बाद अपने कैरियर की शुरूआत की थी। अपनी नई सोच केबदौलत ही वे कंपनी के सीइओ सह एमडी बन गए। उनके नेतृत्व में कंपनी ने वर्ष 2015-16 में 16.5 बिलियन डॉलर का मुनाफा अर्जित किया था।
उनके नेतृत्व में ही टीसीएस ने भारत में सबसे बड़े निजी क्षेत्र के नियोक्ता और देश की सबसे मूल्यवान कंपनी के रूप में अपनी स्थिति को मजबूत किया। एन चंद्रशेखरन वर्ष 2016 में भारत के केंद्रीय बैंक, भारतीय रिजर्व बैंक के बोर्ड में निदेशक हैं। इसके अलावे सिंगापुर के आर्थिक विकास बोर्ड के अंतराष्ट्रीय सलाहकार बोर्ड परिषद में शामिल हैं। इसके अलावे चंद्रशेखरन इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट लखनऊ के अध्यक्ष होने के साथ-साथ इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस बेंगलुरु में न्यायिक अध्यक्ष हैं। साथ ही वे बोकोनी के अंतर्राष्ट्रीय सलाहकार परिषद और सह अध्यक्ष भारत यूएस सीईओ फोरम के सदस्य भी हैं।