Move to Jagran APP

Weather Update : बदल रहा मौसम का मिजाज, जानिए आस्‍था के महापर्व छठ पर कैसा रहेगा मौसम का हाल Jamshedpur News

Weather Update. आस्‍था का महापर्व छठ गुरुवार को नहाय-खाय के साथ शुरू हो जाएगा। आइए जानिए छठ महापर्व के दौरान मौसम का कैसा हाल रहेगा। ठंड ज्‍यादा सताएगी तो नहींं।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Wed, 30 Oct 2019 02:26 PM (IST)Updated: Wed, 30 Oct 2019 02:26 PM (IST)
Weather Update : बदल रहा मौसम का मिजाज, जानिए आस्‍था के महापर्व छठ पर कैसा रहेगा मौसम का हाल Jamshedpur News
Weather Update : बदल रहा मौसम का मिजाज, जानिए आस्‍था के महापर्व छठ पर कैसा रहेगा मौसम का हाल Jamshedpur News

जमशेदपुर, जेएनएन। Weather Update दीपावली के बाद से ही मौसम साफ रहने की वजह से ठंड धीरे-धीरे अपना पांव पसारने लगी है। दीपावली से पहले हुई बारिश के बाद जमशेदपुुुर शहर और आसपास के इलाके में रात में ठंड का अहसास होने लगा है। गुरुवार को नहाय-खाय के साथ सूर्योपासना का महापर्व छठ शुरू होने वाला है। शहर के छठव्रती सुहाने मौसम में छठ मनाएंगे।

loksabha election banner

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार शहर में छठ के दौरान मौसम साफ रहेगा। छठ के दौरान पहले अर्घ्‍य के दिन खिलकर धूप निकलेगी। सुबह के अर्घ्‍ पर भी न्यूनतम तापमान 20.0 डिग्री सेल्सियस रहने से ठंड का अहसास नहीं होगा। शहर का अधिकतम तापमान 32.0 और न्यूनतम तापमान 20.0 डिग्री सेल्सियस रहने से सुहाने मौसम में लोग छठ महापर्व मनाएंगे। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार गुरुवार को सुबह वातावरण में कोहरा छाया रहेंगे। शुक्रवार से आसमान साफ रहेगा। वैसे मौसम बदलने से धीरे-धीरे घरों में एसी और कूलर बंद होने लगे हैं। दराज में रखी रजाई निकलने लगी है। 

ठंड ने ग्रामीण इलाके में दे दी है दस्तक

कोल्‍हान के पश्चिमी स‍िंंहभूम के गांवों में ठंड ने दस्तक दे दी है। एक सप्ताह पहले ही बेमौसम की बारिश की वजह से ठंडा का असर द‍िखने लगा था। जैसे ही मौसम साफ हुआ ठंड का एहसास होना शुरू हो गया। खासकर ग्रामीण क्षेत्र के लोग बाजार से कंबल, रजाई-गद्दा खरीदने के लिए पहुंचने लगे हैं। 

नवंबर के पहले सप्‍ताह में पड़ने लगती ठंड

झारखंड में अमूमन नवंबर के पहले सप्ताह में ठंड पडऩे लगती है। पिछले चार दिन में न्यूनतम पारा 4 डिग्री तक गिर गया है। 26 अक्टूबर को चाईबासा शहर का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री जबकि अधिकतम तापमान 32 डिग्री था। 29 अक्टूबर को न्यूनतम तापमान 17 डिग्री और अधिकतम तापमान 31 डिग्री रहा। मौसम विभाग ने भी तीन से चार दिनों में और पारा गिरने का अनुमान लगाया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.