Move to Jagran APP

Horoscope Today : कर्क राशि वालों की घरेलू समस्‍या का मित्र के सहयोग से होगा निदान, जानिए आज का राशिफल

Aaj ka rashifal.धनु राशि वालों के लिए आज बौद्घिक कार्य से ख्याति राजनीति में प्रगति पुरानी समस्या का निदान एवं बाधित धन की प्राप्ति संभव। वही कर्क राशि वालों की घरेलू समस्‍या आज समाप्‍त होगी। उसका निदान मित्र के सहयोग से हो जाएगा।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Sun, 03 Jan 2021 08:56 AM (IST)Updated: Sun, 03 Jan 2021 08:56 AM (IST)
Horoscope Today : कर्क राशि वालों की घरेलू समस्‍या का  मित्र के सहयोग से होगा निदान, जानिए आज का राशिफल
जानिए किस राशि के लिए आज का दिन कितना फलदायक है।

Aaj ka rashifal कर्क राशि वालों की घरेलू समस्‍या आज समाप्‍त होगी। उसका निदान मित्र के सहयोग से हो जाएगा। वही वृष राशि वालों के लिए भी आज का दिन फलदायी होगा।  जानिए कैसा रहेगा आज का दिन। 

loksabha election banner

मेष : समुचित प्रयास से राजनैतिक पहचान एवं ख्याति में वृद्घि होगी। आर्थिक सुधार एवं सहभोज का योग बनेगा। विवाद से मुक्ति एवं प्रिय का सानिध्य मिलेगा। बेवजह की यात्रा से बचें। 

वृष : सोच में बदलाव से जीवन में सुख शांति, राजनैतिक स्थिति में सुधार व पद प्रतिष्ठा में वृद्घि होगी। प्रिय से उपहार, इष्ट मित्र का सहयोग तथा व्यवसायिक यात्रा सफल होगी। विवाद से दूर रहें।

मिथुन : सामाजिक कार्य में सफलता एवं विरोधी पक्ष पर प्रभाव बढ़ेगा। बाधित धन के प्रति चिंता व स्वजन को स्वास्थ्य बाधा संभव। राजनैतिक बाधा दूर होगी। स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें। 

कर्क : मित्र सहयोग से विवाद मुक्ति व घरेलू समस्या का निदान होगा। अधिकार क्षेत्र में वृद्घि व राजकीय प्रयास सफल होगा। सुख-साधन में वृद्घि व भ्रमण का योग है। प्रिय की सलाह पर ध्यान दें। 

सिंह : वाकपटुता से कारोबार में प्रगति व सुख-साधन का विकास होगा। संतान से खुशी व घरेलू समस्या सुलझेगी। कार्यबाधा दूर होगी। स्वजन के साथ भ्रमण का योग बनेगा। यात्रा में सजग रहें।

कन्या : धर्म-कर्म में रुचि एवं पारिवारिक समस्या का समाधान होगा। कर्तव्य के प्रति सजगता, व्यवसायिक बाधा से मुक्ति, आय स्रोत में वृद्घि एवं लाभकारी संबंध बनेगा। अच्छी संगति करें।

तुला : परोपकारी कार्यों में सफलता एवं लाभप्रद यात्रा का योग है। मित्र सहयोग से राजनैतिक प्रयास सफल होंगे। धर्म-कर्म में रुचि व आजीविका साधन में प्रगति संभव। विवाद व अपव्यय से बचें। 

वृश्चिक : घर में सुख-समृद्घि का विकास तथा प्रिय का सानिध्य मिलेगा। आय स्रोत से संतोष एवं मनोनुकूल कार्य सिद्घि संभव। नौकरी पेशे में सुधार व यात्रा से लाभ होगा। संयमित भाषा का प्रयोग करें।

धनु : बौद्घिक कार्य से ख्याति, राजनीति में प्रगति, पुरानी समस्या का निदान एवं बाधित धन की प्राप्ति संभव। संबंधी के स्वास्थ्य के प्रति चिंता रहेगी। बड़ों का आशीष मिलेगा। क्रोध से बचें। 

मकर : नई पहल से आय स्रोत का विकास तथा व्यावसायिक संबंध सुधरेगा। जायदाद संबंधी समस्या का निदान, अधिकारी का सहयोग एवं सुख साधन पर व्यय संभव। वाणी पर संयम रखें।

कुम्भ : धनात्मक सोच से व्यावसायिक विकास, सुख साधन में प्रगति व धर्मकर्म में रुचि बढ़ेगी। राजनीति में सफलता, धन का लाभ एवं मित्र सहयोग से खुशी मिलेगी। वाहन धीरे चलाएं।

मीन : पुरुषार्थ से सफलता, सुखानुभूति में वृद्घि तथा राजनैतिक योजना सफल होगी। धर्म-कर्म में रुचि बनेगी। बड़ों का आशीष, अपनों का साथ व सुखद समाचार संभव। व्यर्थ के विवाद से बचें। 

आज का राहुकाल : सायं 4:30 बजे से संध्या 6:00 बजे तक। आज का दिशा शूल:पश्चिम। आज का पर्व: णमोकार व्रत उपवास जैन।

कल 4 जनवरी का पंचाग : कल का दिशा शूल: पूर्व। कल की भद्रा:रात्रि 4:47 बजे से। शुभ संवत प्रमादी 2077 शके 1942 श्रीसूर्य दक्षिणायन दक्षिण गोल, हेमन्त ऋतु, पौष मास कृष्णपक्ष, षष्ठी तिथि रात्रि 4:47 बजे तक उपरांत सप्तमी तिथि, पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र रात्रि 6:51 बजे तक उपरांत उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र, आयुष्मान योग प्रात: 8:13 बजे तक उपरांत सौभाग्य योग। चन्द्रमा सिंह में रात्रि 12:33 बजे तक उपरांत कन्या राशि में।

- पं. रमा शंकर तिवारी, ज्योतिषाचार्य


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.