Move to Jagran APP

जानिए मीट, दूध, दही समेत इन आठ खाद्य पदार्थों का सही समय, नहीं तो घेर लेगी बीमारी

आमतौर हम कोई स्वादिष्ट व्यंजन देखते हैं तो खुद पर कंट्रोल नहीं कर पाते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि कई ऐसे खाद्य पदार्थ हैं जिसे सही समय पर नहीं खाएंगे तो इसका शरीर पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। जानिए खाद्य पदार्थ खाने का सही समय क्या है...

By Jitendra SinghEdited By: Published: Thu, 26 Aug 2021 06:00 AM (IST)Updated: Thu, 26 Aug 2021 09:50 AM (IST)
जानिए मीट, दूध, दही समेत इन आठ खाद्य पदार्थों का सही समय, नहीं तो घेर लेगी बीमारी
जानिए मीट, दूध, दही समेत इन आठ खाद्य पदार्थों का सही समय, नहीं तो घेर लेगी बीमारी

जमशेदपुर : हर चीज को खाने का एक सही समय होता है। यदि सही समय में उसे नहीं खाया जाए तो आपको कई तरह की परेशानियां हो सकती है। मीट,दूध, दही समते आठ खाद्य पदार्थों को कब खाना श्रेयकर होता है, यदि समय पर नहीं खाएं तो क्या नुकसान हो सकता है।

loksabha election banner

अक्सर हमलोग यह करते हैं कि जब भूख लगा तो जो सामने रहा उसे हम उठा कर खा लेते हैं, लेकिन यह ध्यान नहीं रखते हैं कि हर चीज को खाने का एक सही समय होता है। इसका पालन नहीं करने पर कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसमें सीने में जलन, पेट दर्द, कब्ज, पेट फूलना, उल्टी आद। आइए हम जानते हैं कि आठ खाद्य पदार्थों का खाने का सही समय कब है।

दूध पीने का सही समय - अधिकतर लोग सुबह के समय दूध पीते हैं, लेकिन रात के समय दूध पीना ज्यादा फायदेमंद होता है। यह शरीर को आराम पहुंचाने का काम करता है। दूध शरीर को रिकवर और गहरी नींद प्राप्त करने में मदद करता है। सुबह के समय दूध पीने से पचने में दिक्कत होती है।

दही खाने का सही समय - विशेषज्ञों के मुताबिक दही को दिन के समय खाना चाहिए। आप दही को लंच के साथ 3-4 बजे के बीच खा सकते हैं। दही का सेवन पाचन बढ़ाने, पाचन तंत्र को आराम पहुंचाने, पेट में अच्छे बैक्टीरिया के विकास के लिए फायदेमंद होता है। रात में दही खाने से बलगम की शिकायत हो सकती है।

मीट खाने का सही समय - मीट खाने का सही समय दिन होता है, क्योंकि मीट में प्रोटीन काफी ज्यादा होती है, जो कि शारीरिक ताकत और ध्यान लगाने की क्षमता बढ़ाने में मदद करता है। लेकिन रात के समय मीट खाने से पेट में भारीपन या पेट फूलने की समस्या हो सकती है।

चावल खाने का सही समय - डाइटीशियन अनु सिन्हा कहती हैं कि चावल को दिन और रात दोनों समय खाया जाता है, लेकिन दिन के समय आपका मेटाबॉलिज्म तेज होता है। इसलिए दोपहर के समय चावल खाना ज्यादा सही रहता है। यदि रात में चावल खाते हैं तो सोने से दो घंटे पहले खाना खा लें।

 

केला खाने का सही समय - अगर आप केला खाना चाहते हैं, तो दोपहर के समय केला खाना काफी फायदेमंद होता है। दोपहर में केला खाने से यह पाचन शक्ति को बढ़ाता है और सीने में जलन की समस्या से बचाव करता है। खाली पेट केला खाने से पेट में दर्द हो सकता है, वहीं रात में केला खाने से बलगम व जुकाम हो सकता है।

अखरोट खाने का सही समय - अखरोट दिमाग के लिए काफी फायदेमंद होता है। क्योंकि अखरोट में ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है। लेकिन अखरोट को शाम के समय खाना सबसे अच्छा होता है। सुबह, दोपहर या रात में अखरोट खाने से इसका असर प्रभावित हो सकता है।

स्प्राउट्स खाने का सही समय - लोग वजन कम करने के लिए स्प्राउट्स का सेवन करते हैं। लेकिन रात में समय में ही स्प्राउट खाना चाहिए। यह आसानी से पच जाता है और शरीर को पोषण प्रदान करता है। सुबह के समय स्प्राउट्स खाने से आपको जल्दी भूख लग सकती है। जिसके कारण आपके कुछ अनहेल्दी खाने की संभावना बढ़ जाती है। जो नुकसानदायक होता है।

 

सेब खाने का सही समय - शरीर का इम्यून सिस्टम मजबूत करने के लिए सेब खाना फायदेमंद होता है। सेव के छिलके में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाले तत्व होते हैं। लेकिन रात के समय सेब खाने से सीने में जलन या एसीडीटी की समस्या हो सकती है। सेव का सेवन सुबह या दोपहर के समय किया जाना सबसे बेहतर होता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.