छठ पर्व पर बिहार जाने को यात्री परेशान
दीपावली व छठ पर्व पर बिहार जाने वाले शहर के यात्री महज एक ट्रेन के भरोसे हैं। जो ट्रेन चलाई जा रहा है वह भी साप्ताहिक स्पेशल हैं। इसके अलावा दूसरा ट्रेन सिर्फ एक दिन 7 नवंबर को टाटानगर होकर गुजरेगी। नई ट्रेन नही मिलने से यात्री परेशान हैं।
मनोज कुमार सिंह, जमशेदपुर : दीपावली व छठ पर्व पर बिहार जाने वाले शहर के यात्री महज एक ट्रेन के भरोसे हैं। जो ट्रेन चलाई जा रहा है वह भी साप्ताहिक स्पेशल हैं। इसके अलावा दूसरा ट्रेन सिर्फ एक दिन 7 नवंबर को टाटानगर होकर गुजरेगी। नई ट्रेन नही मिलने से यात्री परेशान हैं। रेलवे ने अब तक टाटा-पटना या टाटा-छपरा के लिए ट्रेनों की घोषणा नही की हैं।
मालूम हो कि शहर से भारी संख्या में लोग छठ पर्व पर बिहार के विभिन्न स्टेशनों की ओर कूच करते हैं। ऐसे में रेलवे की ओर से नई ट्रेन की घोषणा नही करने से यात्री मायूस हैं। फिलहाल बिलासपुर-पटना सुपरफास्ट स्पेशल (02893) साप्ताहिक ट्रेन का परिचालन हो रहा हैं। इसके अलावा दुर्ग-पटना स्पेशल (08296) 7 नवंबर को सिर्फ एक दिन रवाना होगी।
बिहार के लिए ट्रेन नही चलाए जानें से लोगों में रेलवे के प्रति भारी आक्रोश हैं। नहाय-खाए के साथ 18 नवंबर से छठ पूजा की शुरुआत हैं जो 21 नवंबर को पारन के साथ समाप्त हो जाएगा। हालांकि कोरोना के असर को देखते हुए छठ पर्व पर हर वर्ष की तुलना में इस वर्ष कम ही लोग बिहार के लिए रवाना होंगे
।
ट्रेनों की स्थिति एक नजर में बिलासपुर-पटना सुपरफास्ट स्पेशल (02893) 7 नवंबर
की स्थित
क्लास वेटिग लिस्ट सेकेंड सिटिग 110 स्लीपर 153 थर्ड एसी 58 14 नवंबर की स्थित क्लास वेटिग लिस्ट सेकेंड सिटिग 172 स्लीपर 199 थर्ड एसी 79 दुर्ग-पटना स्पेशल (08296) 7 नवंबर की स्थिति क्लास वेटिग लिस्ट सेकेंड सिटिग 18 स्लीपर 29 थर्ड एसी 14