Move to Jagran APP

जिला क्रॉस कंट्री दौड़ प्रतियोगिता अब पांच के बदले 12 से होगी

पूर्वी सिंहभूम जिला एथलेटिक्स संघ का शुक्रवार को एक आपात बैठक राजकुमार बानरा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।

By JagranEdited By: Published: Fri, 03 Dec 2021 10:00 PM (IST)Updated: Fri, 03 Dec 2021 10:00 PM (IST)
जिला क्रॉस कंट्री दौड़ प्रतियोगिता अब पांच के बदले 12 से होगी
जिला क्रॉस कंट्री दौड़ प्रतियोगिता अब पांच के बदले 12 से होगी

जासं, जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला एथलेटिक्स संघ का शुक्रवार को एक आपात बैठक राजकुमार बानरा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में दिसंबर को जिला क्रॉस कंट्री दौड़ प्रतियोगिता आयोजन को लेकर चर्चा किया गया। बैठक में मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट तथा आने वाले चक्रवात पर चर्चा किया गया। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि पांच दिसंबर 2021 को होने वाले प्रतियोगिता को स्थगित करते हुए इसका आयोजन अब 12 दिसम्बर 2021 को जयपाल स्टेडियम, करनडीह में किया जा रहा है। इसके साथ-साथ प्रतिभागियों के लिए प्रवेश का अंतिम तिथि 11 दिसम्बर को निर्धारित किया गया है।

loksabha election banner

जानकारी हो कि प्रतियोगिता का आयोजन महिला, पुरुष, बालक तथा बालिका कुल 10 उम्र वर्गों में आयोजित किया गया है। जिसमें पुरुष एवं महिला का दौड़ 10 किमी, पुरुष 20 वर्ष से नीचे 8 किमी, महिला 20 वर्ष से नीचे 6 किमी, पुरुष 18 वर्ष से नीचे 6 किमी, महिला 18 वर्ष से नीचे 4 किमी, बालक / बालिका 16 वर्ष से नीचे 2 किमी, बालक / बालिका 14 वर्ष से नीचे 2 किमी की दूरी निर्धारित है। इस प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को मेडल तथा प्रमाण पत्र द्वारा सम्मानित किया जाएगा।

पुरुष तथा महिला वर्ग से 6 -6 एथलीट का चयन किया जाएगा। इसके अलावा अन्य सभी वर्गों से 2 -2 एथलीट का चयन किया जाएगा। सभी चयनित प्रतिभागी आगामी 23 दिसम्बर को गढ़वा में आयोजित 13 वीं झारखंड राज्य क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप में भाग लेंगे। आयोजकों ने बताया कि गढ़वा में आयोजित प्रतियोगिता में सफल एथलीट राष्ट्रीय क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप जो 10 जनवरी 2022 को नागालैंड में आयोजित किया जा रहा है तथा साउथ एशियन फेडरेशन क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप 15 जनवरी, 2022 को कोहिमा, नागालैंड में आयोजित होने वाली है। इसके अलावा, 56वीं नेशनल क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप को साउथ एशियन फेडरेशन क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप के साथ भी जोड़ा जाएगा। नागालैंड द्वारा आयोजित यह पहला राष्ट्रीय एथलेटिक्स आयोजन होगा। बैठक में रंजीत कुमार सिंह, चेतन माझी, सिद्धू किस्कू, वी अरुण कुमार, रविद्र नाथ मुर्मू, सोनाराम बोदरा, सूरा बांकिरा, फकीर हांसदा आदि उपस्थित थे।

------

इन अधिकृत पदाधिकारियों के मोबाइल के माध्यम से लिया जाएगा इंट्री पुरुष एवं महिला- राजकुमार बानरा (9234000871), पुरुष 20 वर्ष /महिला 20 वर्ष से नीचे सिद्धू किस्कू (9877405109), पुरुष 18 वर्ष से नीचे/महिला 18 वर्ष से नीचे चैतन माझी (8092444296), बालक / बालिका 16 वर्ष से नीचे वी अरुण कुमार (9031666042), बालक / बालिका 14 वर्ष से नीचे रबिन्द्र नाथ मुर्मू (9031963678)। सभी प्रतिभागियों को अपना प्रवेश 11 दिसम्बर तक कराना आवश्यक होगा तथा प्रतियोगिता प्रारंभ होने से एक घंटा पहले तक चेस्ट नंबर लेना होगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.