Move to Jagran APP

कायस्थ विचार मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने अरुण वर्मा

जासं, जमशेदपुर : राष्ट्रीय कायस्थ विचार मंच की रविवार को साकची स्थित एक होटल में राष्ट्रीय क

By JagranEdited By: Published: Sun, 14 Jan 2018 09:41 PM (IST)Updated: Sun, 14 Jan 2018 09:41 PM (IST)
कायस्थ विचार मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने अरुण वर्मा
कायस्थ विचार मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने अरुण वर्मा

जासं, जमशेदपुर : राष्ट्रीय कायस्थ विचार मंच की रविवार को साकची स्थित एक होटल में राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक हुई, जिसमें अरुण कुमार वर्मा (पटना) को राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया। वर्मा रेलवे भर्ती बोर्ड, मुजफ्फरपुर के वर्ष 1997-98 में अध्यक्ष रह चुके हैं। इस बैठक में कार्यकारिणी समिति का पुनर्गठन हुआ, जिसमें अनिल कुमार सक्सेना (दिल्ली) को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, गौरव श्रीवास्तव (गाजियाबाद) को राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री, पूर्णिमा सिन्हा (जमशेदपुर) को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व राजीव कुमार श्रीवास्तव (अधिवक्ता, सुप्रीम कोर्ट) को राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया। वहीं राष्ट्रीय कायस्थ महापरिषद के पूर्व अध्यक्ष त्रिलोकी प्रसाद वर्मा को संरक्षक बनाया गया है।

prime article banner

अरुण वर्मा ने बताया कि इसमें कुछ निर्णय लिए गए, जिसमें तय हुआ कि मंच बाल विवाह और दहेज विरोधी अभियान चलाएगा। वर्ष में कायस्थ समाज की एक गरीब बच्ची की शादी कराएगा, विधवाओं को प्रतिमाह 500 रुपये देंगे, प्रदेश कमेटी कम से कम पांच मेधावी छात्र के वर्ष भर की फीस देगी। इसके अलावा प्रदेश समिति ज्यादा से ज्यादा महिलाओं व युवाओं को संगठन से जोड़ेगा। इसमें यह भी तय हुआ कि 11 अक्टूबर को जेपी जयंती पर पटना में राष्ट्रीय सम्मेलन कराया जाएगा, जिसमें देश भर से समाज के लोग जुटेंगे। इस बैठक में सुमन कुमार मल्लिक (राष्ट्रीय महामंत्री), प्रदेश अध्यक्ष दिवाकर सिन्हा, अखिलेश सिन्हा, अभिजीत सिन्हा, निशिनाथ सिन्हा, धनबाद के जिलाध्यक्ष अजय सिन्हा, रोहतास के अश्रि्वनी सिन्हा, देवघर के मनोरंजन सिन्हा समेत करीब 50 पदाधिकारी-सदस्य शामिल हुए। फिलहाल बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, मध्यप्रदेश, राजस्थान व छत्तीसगढ़ में मंच की मौजूदगी है। प्रदेश अध्यक्ष दिवाकर सिन्हा ने बताया वह 29 अप्रैल को एग्रिको स्थित ट्रांसपोर्ट मैदान में कायस्थ विचार सम्मेलन कराने जा रहे हैं। इसमें समाज के सभी संगठनों को एक मंच पर लाने का प्रयास होगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.