हर्षोल्लास के साथ करम राजा व जावा रानी का हुआ विसर्जन
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : लौहनगरी में शुक्रवार को करम राजा व जावा रानी को पूरे हष
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : लौहनगरी में शुक्रवार को करम राजा व जावा रानी को पूरे हर्षोउल्लास के साथ विदाई दी गई। जगह-जगह विसर्जन जुलूस निकाल कर गाजे बाजे पर थिरकते श्रद्धालु करम राजा व जावा रानी को घाट तक पहुंचाया। उलीडीह, सीतारामडेरा, भालूबासा आदि समेत अन्य स्थानों से निकले भव्य विसर्जन जुलूस में सैकड़ों लोग नाचते-झूमते शामिल हुए। विसर्जन से पूर्व सीतारामडेरा में मुंडा समाज के लोगों ने पूजा का समापन मछली भात खाकर किया। मछली भात खाने के बाद विसर्जन जुलूस में लोग शामिल हुए। सीतारामडेरा में शुक्रवार की शाम पहले भुइयां समाज, फिर मुखी समाज, तुरी समाज और उरांव समाज द्वारा विसर्जन जुलूस निकाला गया। मानगो और उलीडीह से भी आदिवासी मुंडा समाज और उरांव समाज द्वारा भव्य विसर्जन जुलूस निकाला गया। ढोल व मादर की गूंज के बीच जुलूस स्वर्णरेखा नदी घाट पहुंचा, जहां करम राजा व जावा रानी का विसर्जन किया गया।
विसर्जन के अवसर पर निकाले गए शोभायात्रा के दौरान भालुबासा चौक पर भाजपा और जंबु अखाड़ा की ओर से शिविर लगाया गया था। शिविर में श्रद्धालुओं के लिए पानी और नाश्ता की व्यवस्था किया गया था। यहां मुख्यमंत्री के विधायक प्रतिनिधि पवन अग्रवाल और भाजपा नेता मूलचंद साहू ने करम विसर्जन जुलूस का स्वागत किया।
--
करमा महोत्सव में दिखेगी झारखंडी व ओडिया संस्कृति की झलक
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : बिष्टुपुर के गोपाल मैदान में कुड़मी सेना की ओर से आयोजित दो दिवसीय करमा महोत्सव शनिवार को शुरू होगा। महोत्सव की तैयारी पूरी हो चुकी है। महोत्सव का आयोजन कई मायनों में विशिष्ट होगा, क्योंकि यहा पूजा-पाठ के साथ राज्यसभा के उपसभापति, राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और बिहार के मंत्री की मौजूदगी महोत्सव को महत्वपूर्ण बनाएगी। मौके पर झारखंड व ओडिया के कलाकार अपनी सास्कृतिक छठा भी बिखेरेंगे। शुक्रवार को आयोजन स्थल पर संगठन के सदस्यों की बैठक केंद्रीय अध्यक्ष शैलेंद्र महतो की अध्यक्षता में हुई, जिसमें शनिवार के आयोजन, अतिथियों के आगमन तथा सांस्कृतिक संध्या में होने वाली प्रस्तुति की चर्चा की गई। तीन को कुड़मी रत्न और दो को अचीवमेंट अवार्ड
महोत्सव के दौरान अतिथियों द्वारा कुल पाच लोगों को उनकी उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया जाएगा। इस क्रम में आईएएस ज्योति कुमारी, गम्हरिया, आईपीएस सुजाता कुमारी, जमशेदपुर के अलावा जमशेदपुर पुलिस एसोसिएशन के जिला मंत्री संतोष महतो को कुड़मी रत्न से नवाजा जाएगा। इसके अलावा चांडिल प्रखंड के सहिया मनिता कुमारी और साइक्लिस्ट सावित्री मुर्मू को अचीवमेंट अवार्ड प्रदान किया जाएगा। ज्ञात हो कि मनिता कुमारी ने गत दिनों एक बच्चे की जान बचाने में अहम भूमिका निभाई थी, जिसकी सराहना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो काफ्रेंसिग के जरिए की थी।