CAA और NRC के विरोध में जमशेदपुर में सभा, नहीं आए कन्हैया; पप्पू यादव ने की शिरकत Jamshedpur News
CAA और NRC के विरोध में शुक्रवार को जमशेदपुर के मानगो गांधी मैदान में सभा हुई। इसे बिहार के पूर्व सांसद पप्पू यादव भी संबोधित किया। आयोजकों के दावे के उलट कन्हैया कुमार नहीं आए।
जमशेदपुर, जेएनएन। झारखंड में नागरिकता संशोधन कानून (CAA)और नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटीजन बिल (NRC)के खिलाफ सभा और प्रदर्शन का दौर जारी है। इसी कड़ी में शुक्रवार को पूर्वी सिंहभूम के जमशेदपुर के मानगो के गांधी मैदान में सभा आयोजित की गई ।
सभा को जेएनयू छोत्र संघ के पूर्व अध्यक्ष और भाकपा नेता कन्हैया कुमार और बिहार के पूर्व सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव को भी संबोधित करना था। हालांकि कन्हैया नहीं आ पाए। पप्पू यादव ने सभा में शिरकत की और संबोधित किया। आल इंडिया माइनारिटी सोशल वेलफेयर फ्रंट के अध्यक्ष बाबर खान ने बताया कि सभा में भीड़ पर नजर रखने के लिए 200 वोलंटियर लगाए गए । सभा में पेश इमाम मौलाना सैयद मोहम्मद हसन मौजूद थे।
संविधान बचाओ संघर्ष समिति की हो चुकी सभा
आल इंडिया माइनारिटी सोशल वेलफेयर फ्रंट की सभा में मौजूद लोग।
गुरुवार को मानगो के गांधी मैदान में ही संविधान बचाओ सघर्ष समिति की सभा हुई थी। इसे सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता अबूबकर ने संबोधित किया था। उन्होंने आरोप लगाया था कि सरकार वास्तविक मुद्दों से भटकाने के लिए एनआरसी लागू करने की फिराक में है। सभा में आदिवासी कुड़मी समाज के अजीत महतो, मुफ्ती सऊद आलम, मौलाना मंजर मोहसिन ने भी शिरकत की थी।
जुम्मे की नमाज के बाद विरोध
जमशेदपुर के गोलमुरी में जुम्मे की नमाज के बाद एनआरसी का विरोध करते लोग।
जमशेदपुर के गोलमुरी मस्जिद में जुम्मा की नमाज के बाद मुस्लिम समुदाय के द्वारा एनआरसी का विरोध किया गया। इसमें मुस्लिम समुदाय के लोग मौजूद थे। मुन्ना इब्राहिम के नेतृत्व में कार्यक्रम किया गया।