जुगसलाई को कचरा मुक्त करने के लिए कर रहे नए-नए प्रयोग
कभी जुगसलाई में चारों ओर कचरे का अंबार लगा रहता था। टाटानगर रेलवे स्टेशन पर आने वाले यात्री जैसे ही स्टेशन से बाहर निकलते थे गंदगी ही गंदगी नजर आती थी। जब से मैंने कार्यभार संभाला स्टेशन के सामने अभियान चलाकर सफाई करवाई। इसके बाद पौधरोपण का कार्य किया। जुगसलाई की गलियों में बजबजाती नालियों को साफ करने का अभियान छेड़ा जो आज तक अनवरत जारी है।
कभी जुगसलाई में चारों ओर कचरे का अंबार लगा रहता था। टाटानगर रेलवे स्टेशन पर आने वाले यात्री जैसे ही स्टेशन से बाहर निकलते थे गंदगी ही गंदगी नजर आती थी। जब से मैंने कार्यभार संभाला स्टेशन के सामने अभियान चलाकर सफाई करवाई। इसके बाद पौधरोपण का कार्य किया। जुगसलाई की गलियों में बजबजाती नालियों को साफ करने का अभियान छेड़ा जो आज तक अनवरत जारी है।
जुगसलाई को कचरा मुक्त करने के लिए मैंने कई नए-नए प्रयोग किए। इसमें सबसे पहले स्पेशल कलेंडर बनवाया। घर से निकलने वाले कचरे को कैसे डस्टबिन में डालना है, इसके बारे में जानकारी दी गयी। यह कैलेंडर खासकर रसोई घर में लगवाए गए ताकि महिलाएं जागरूक हों। मेरी यह सोच काफी कारगर साबित हुई। इसके बाद मैंने टौवैसे कंपनी के साथ मिलकर चायपत्ती से जैविक खाद बनाने की मुहिम चलाया। जिसमें महिला समिति को प्रशिक्षण देकर उन्हें जैविक खाद बनाने को प्रशिक्षित किया गया। इस कार्य में स्वच्छता विशेषज्ञ सोनी कुमारी का भी अहम योगदान रहा।
----
डस्टबीन हटाकर पौधारोपण का कार्य किया गया
मेरी दूसरा प्रयोग था डस्टबिन हटाकर उस स्थान पर फूल-पौधे लगाने का है। इस योजना के तहत मैंने दर्जनभर स्थान से डस्टबीन हटाकर वहां साफ-सुथराकर दीवार को रंग रोंगन करवाया। इसके साथ ही उस स्थान पर फूल के पौधे लगवाए। डस्टबिन हटाने का मकसद था लोगों को डोर टू डोर कचरा वालों को कचरा देने के लिए प्रेरित करना। अब तक जुगसलाई के शफीगंज मोहल्ला वार्ड नंबर 12, स्टेशन रोड जुगसलाई, चूड़ी गली तथा रामचंद्र मोड़ जुगसलाई से डस्टबिन हटाकर चकाचक कर दिया गया है। हालांकि कुछ मोहल्लों में डस्टबीन हटाने का विरोध किया गया, जिससे वहां दोबारा डस्टबिन रख दिया गया। निकट भविष्य में जुगसलाई को पूरी तरह डस्टबीन मुक्त करने का प्लान है। इसमें जनता का सहयोग जरूरी है।
शहर को साफ- सुथरा रखने के लिए तीन काम जरूरी
शहर को साफ रखना है तो दो-तीन कार्य करना अत्यंत ही जरूरी है। पहला काम खैरबनी में प्रस्तावित सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट का निर्माण, दूसरा सिवरेज ट्रिटमेंट प्लांट तथा तीसरा बायो मेडिकल वेस्ट का प्लांट बनाना। जब तक तीनों ही महत्वपूर्ण योजनाएं धरातल पर नहीं उतारी जाती तब तक शहर को पूरी तरह कचरा मुक्त कराना मुश्किल है।
- जगदीश प्रसाद यादव, विशेष कार्यपालक पदाधिकारी, जुगसलाई नगर परिषद