Jubilee Park Jamshedpur Issues : क्या कश्मीर से भी बदतर हालात थे, जो जुबिली पार्क नहीं खोला जा रहा था, भाजपा नेता अभय सिंह ने पूछा
Jubilee Park Jamshedpur Issues जुबिली पार्क के पास सोमवार को लड्डू वितरण के दौरान भाजपा नेता अभय सिंह ने कहा कि जुबिली पार्क को बंद रखने के लिए विधि-व्यवस्था का भी हवाला दिया जा रहा था तो क्या जमशेदपुर के हालात कश्मीर से भी बदतर थे।
जमशेदपुर, जासं। जुबिली पार्क के पास सोमवार को लड्डू वितरण के दौरान भाजपा नेता अभय सिंह ने कहा कि जुबिली पार्क को बंद रखने के लिए विधि-व्यवस्था का भी हवाला दिया जा रहा था, तो क्या जमशेदपुर के हालात कश्मीर से भी बदतर थे। इस तरह का बयान देकर सरकार के प्रतिनिधियों द्वारा बचकाना हरकत किया जा रहा था, जिसे जमशेदपुर की जनता ने सिरे से नकार दिया। हमारी यह लड़ाई व्यवस्था के खिलाफ थी, किसी व्यक्ति के खिलाफ नहीं थी। चाहे वह सरकार में बैठा व्यक्ति हो, चाहे कारपेट कंपनी के अधिकारी या प्रशासन के पदाधिकारी हों। जब लोग अपने अधिकारों का दुरुपयोग करेंगे, तब हमें विवश होकर आंदोलन करना पड़ेगा।
लड्डू वितरण में रहे शामिल
जुबिली पार्क के पास लड्डू वितरण में नागरिक सुविधा मंच के संयोजक शशि कुमार मिश्रा, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा, गंगा प्रसाद साहू, भाजपा नेता विकास सिंह, भाजपा जिला के मंत्री पप्पू सिंह, राहुल सिंह, राम नगीना यादव, राम कुमार, रविंद्र मिश्रा, हलधर नारायण साह, रविशंकर तिवारी, गिरधारी सिंह, देवानंद झा, राजेश चंद्रवंशी, बबलू कुमार, कमलेश सिंह, पवन सिंह, रॉकी सिंह, राम कुशवाहा, मनीष पांडे, लल्लन चौहान, अमरेंद्र मल्लिक, किशोर ओझा, प्यारेलाल साहू, अशोक सिंह, शेखर राव, विनोद रिकी, राजा अग्रवाल, बिट्टू सरदार, अनूप सिंह, शैलेंद्र मिश्रा, सुबोध कुमार, विद्या शंकर गुप्ता, अंकित शुक्ला, गुड्डू सिंह, राजीव मिश्रा, विजय कुमार, मनीष शर्मा, अनीशा सिन्हा, विवेक शर्मा, रविंद्र सिंह, रिंकू सरदार, मनोज दुबे, हरेंद्र सिंह, बबलू सिंह, मंटू शर्मा, अजय कुमार ,रवि सिंह, केशव सिंह, आरपी त्रिपाठी, नवजीवन शुक्ला, हर्षित पटेल, प्रभाकर राव, सरदार रंजीत सिंह सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।