जुबिली पार्क में प्रवाहित हुई काव्य रस की धारा
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : शहर की बहुभाषीय साहित्यिक व सास्कृतिक संस्था सचेतना का वार्षिक स
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : शहर की बहुभाषीय साहित्यिक व सास्कृतिक संस्था सचेतना का वार्षिक समारोह शनिवार को जुबिली पार्क में आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि बंगाल के साहित्यकार वरुन चक्रवर्ती, विशिष्ट अतिथि साहित्यकार अरिंदम आचार्य, शिल्पकार चितरंजन दास, डॉ. आलोक देवदास, के प्रभाकर राव थे। वरुण चक्रवर्ती ने कहा की झारखंड जैसे खनिज संपदा से भरपूर है उसी तरह साहित्य-संस्कृति से भी यहां लोगों का मन भरा है। कार्यक्रम को विमल चक्रवर्ती, डीएनएस आनंद, काजल सेन ने संबोधित किया।
सुबीर दास, चैताली सतपति, समृद्धि मित्रा, सोमनाथ नंदी, निसार अमीन, सुतपा दास, माधवी चक्रवर्ती, अनामिका देवदास, राजकुमारी देवदास, डॉ. आशा गुप्ता ने हिंदी व बाग्ला में कविता पाठ किया। अनवर अदीब ने उर्दू में कविता पाठ किया। आयोजन में रंजीत दास, अमृता मल्लिक, उदयन बोस ने रवींद्र संगीत, आधुनिक गीत व नृत्य प्रस्तुत किया।