झामुमो सुप्रीमो पहुंचे शहर, फणि महतो की बेटी को दिया आशीर्वाद
झारखंड मुक्ति मोर्चा के सुप्रीमो शिबू सोरेन बुधवार को जमशेदपुर आए। दोपहर करीब दो बजे गुरुजी शिबू सोरेन सबसे पहले परिसदन गए। वहां से सोनारी स्थित झामुमो नेता व बिल्डर फणि महताे के घर गए। फणि महतो की पुत्री की शादी हो रही है।
जमशेदपुर (जागरण संवाददाता)। झारखंड मुक्ति मोर्चा के सुप्रीमो शिबू सोरेन बुधवार को जमशेदपुर आए। दोपहर करीब दो बजे रांची से सोनारी हवाई अड्डा आने के बाद गुरुजी शिबू सोरेन सबसे पहले परिसदन गए। वहां से सोनारी स्थित झामुमो नेता व बिल्डर फणि महताे के घर गए। दरअसल फणि महतो की पुत्री की शादी हो रही है। गुरुजी ने फणि महतो के सोनारी में डी. रोड स्थित घर गए और फणि महतो की पुत्री को आशीर्वाद दिया। इस मौके पर झारखंड सरकार के परिवहन मंत्री चंपई सोरेन समेत अन्य झामुमो कार्यकर्ता मौजूद थे।
इस दौरान पत्रकारों ने भी गुरुजी से बात करने का प्रयास किया, लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। हालांकि गुरुजी की तबीयत ठीक लग रही थी, लेकिन वे बातचीत से परहेज करते दिखे। उधर, गुरुजी के सोनारी पहुंचते ही ना केवल फणि महतो के परिवार, बल्कि झामुमो कार्यकर्ताओं में भी काफी खुशी है। जो जहां था, सूचना मिलते ही सोनारी स्थित डी. रोड पहुंचने लगे। देखते ही देखते वहां काफी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता पहुंच गए है। राज्यसभा सदस्य व पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन करीब तीन वर्ष बाद जमशेदपुर आए हैं। इससे पहले शहीद निर्मल महतो के शहादत दिवस पर भी गुरुजी नहीं आ सके थे। इसके बावजूद यहां हर उत्सव में गुरुजी को आमंत्रित किया जाता है। तबीयत ठीक नहीं होने की वजह से गुरुजी इस बार खरसावां शहीद दिवस में भी नहीं आए थे। हालांकि उनका जमशेदपुर से खासा लगाव रहा है। झारखंड अलग राज्य आंदोलन के दौरान गुरुजी का ज्यादातर समय सोनारी और उलियान में ही बीतता था। यहां के कई लोगों को गुरुजी नाम से जानते-पुकारते हैं।