कार्यकर्ता समागम के लिए झामुमो ने झोंकी ताकत, कमेटी गठित
जेएनएन, जमशेदपुर : झारखंड मुक्ति मोर्चा गालूडीह जोनल कमेटी का रविवार को कार्यकर्ता समागम क
जेएनएन, जमशेदपुर : झारखंड मुक्ति मोर्चा गालूडीह जोनल कमेटी का रविवार को कार्यकर्ता समागम का आयोजन देवली गांव के स्कूल परिसर में हुआ। समागम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक सह जिलाध्यक्ष रामदास सोरेन शामिल थे। इस दौरान झामुमो की उल्दा पंचायत कमेटी का गठन सर्व सम्मति से हुआ। पंचायत कमेटी में पर्यवेक्षक के रूप में सुभाष ¨सह थे। कमेटी के अनुसार अध्यक्ष शिवदत महतो, विरेश हेम्ब्रम व नारायण ¨सहं को उपाध्यक्ष, संजीव महतो सचिव, संजय महतो व सुबोध महतो, सह सचिव, अर¨वद महतो को कमिटि का कोषाध्यक्ष बनाया गया। इसके अलावा समारोह में उल्दा झामुमों महिला मोर्चा कमेटी की अध्यक्ष बालिका पात्र, मालती हेम्ब्रम को सचिव, सुनिता सोरेन को कोषाध्यक्ष के साथ कार्यकारिणी समिति का गठन हुआ। समारोह में देवली व कोड़ासाई गांव के दर्जनों युवक झामुमों में शामिल हुए। जिला अध्यक्ष रामदास सोरेन एवं लाल्टू महतो ने आगंतुको को माला पहना कर पार्टी में शामिल किया। समागम को संबोधित करते हुए सोरेन ने कहा कि झामुमों गरीब-गुरबा की पार्टी है जरूरत मंद लोगों के लिए पार्टी के सिपाही हमेशा तत्पर रहते है। अगल राज्य का सपना आज भी पूरा होते नहीं दिखता है न किसानों को पानी युवाओं को रोजगार नहीं और न ही महिलाओं को सम्मान मिल रहा है। भाजपा जो भी कानून बनाती है वो पूंजीपतियों को लाभ दिलाने के लिए। वर्तमान सरकार आदिवासी व मूलवासी को आपस में लड़ा कर अधिकार से वंचित कर रही है। 2019 के चुनाव में भाजपा को उखाड़ फेंकना है. इस मौके पर शंकर महतो, श्रवण अग्रवाल, हु¨डग सोरेन, दुर्गा मुर्मू, सुभाष ¨सह, डोमन, निर्मल चक्रवर्ती सहित कई ग्रामीण शामिल थे।