Move to Jagran APP

जमशेदपुर को बनाएंगे और मॉडर्न व स्मार्ट : चेयरमैन

टाटा समूह के लिए जमशेदपुर स्पेशल सिटी की तरह है। इस शहर को और ज्यादा मॉडर्न व स्मार्ट बनाएंगे।

By JagranEdited By: Published: Mon, 04 Mar 2019 07:15 AM (IST)Updated: Mon, 04 Mar 2019 07:15 AM (IST)
जमशेदपुर को बनाएंगे और मॉडर्न व स्मार्ट : चेयरमैन
जमशेदपुर को बनाएंगे और मॉडर्न व स्मार्ट : चेयरमैन

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : टाटा समूह के लिए जमशेदपुर स्पेशल सिटी की तरह है। इस शहर को और ज्यादा मॉडर्न व स्मार्ट बनाएंगे। यह बातें रविवार को टाटा स्टील के संस्थापक जेएन टाटा की 180 जयंती के मौके पर बिष्टुपुर स्थित पोस्टल पार्क में टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने श्रद्धांजलि देने के बाद कही। शहरवासियों को संबोधित करते हुए चेयरमैन ने कहा कि संस्थापक की जयंती और जमशेदपुर शहर का 100वां वर्ष हमारे लिए खास महत्व रखता है। जब देश में कोई स्मार्ट सिटी नहीं था और सौ वर्ष पूर्व जब किसी ने स्मार्ट सिटी के बारे में सोचा तक नहीं था, तब हमारे संस्थापक ने स्मार्ट सिटी की परिकल्पना की। टाटा स्टील और स्थानीय लोग जब मिलकर चलेंगे तो दोनो का विकास होगा। आने वाले दो दशकों में हम जमशेदपुर को स्मार्ट से स्मार्टर और पूरी तरह से मॉडर्न सिटी में बदलने का प्रयास करेंगे। वहीं, उन्होंने बछेंद्री पाल को महिलाओं व युवाओं का रोल मॉडल बताया।

loksabha election banner

--

इन्होंने भी दी श्रद्धांजलि

पोस्टल पार्क पर टाटा स्टी के चीफ फायनांस ऑफिसर कौशिक चटर्जी, सीईओ टीवी नरेंद्रन, पूर्व एमडी डॉ. जेजे ईरानी, टीक्यूएम प्रेसिडेंट आनंद सेन, जुस्को एमडी तरूण डागा, जुस्को श्रमिक यूनियन अध्यक्ष रघुनाथ पांडेय, वाइस प्रेसिडेंट चाणक्य चौधरी, टाटा स्टील एडवेंचर फाउंडेशन चीफ सह पद्म विभूषण विजेता बछेंद्री पाल, पर्वतारोही प्रेमलता अग्रवाल, रूचि नरेंद्रन, डेजी ईरानी सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों ने संस्थापक की प्रतिमा पर फूल चढ़ाकर उन्हें नमन किया।

--

भविष्य के लिए मांगा सहयोग

चेयरमैन ने अपने संबोधन में एक बार फिर पूरे शहरवासियों को जमशेदपुर के सौ वर्ष पूरे करने पर अपनी शुभकामनाएं दी। साथ ही दोहराया कि हमें भविष्य के लिए अपना पूर्व की तरह सहयोग चाहिए। तभी कंपनी के साथ-साथ शहर का भी विकास होगा।

---

नैनो पर टिपण्णी से इंकार

पत्रकारों द्वारा पूछे गए एक सवाल पर चेयरमैन ने कहा कि मैं किसी एक कंपनी या उसके उत्पाद पर टिपण्णी नहीं करूंगा। उत्पाद आते-जाते रहते हैं। टाटा मोटर्स हमारी महत्वपूर्ण कंपनियों में से एक है और इस विश्वस्तरीय कंपनी को हम आगे आगे लेकर जाएंगे। चेयरमैन, टाटा नैनो का उत्पादन बंद होने के विषय पर बोल रहे थे।

---

शहर को उपहार मिलने की बात टाल गए एमडी

जमशेदपुर अपनी स्थापना के सौ वर्ष मना रहा है। इस उपलक्ष्य पर शहरवासियों को कंपनी की ओर से चेयरमैन क्या उपहार देंगे? इसका जवाब एमडी टीवी नरेंद्रन ने दिया। कहा कि टाटा स्टील प्रतिवर्ष कोई न कोई उपहार शहरवासियों को पार्क, सड़क चौडीकरण के रूप में देती ही रहती है। पिछले चार-पांच वर्षो में कंपनी ने शहर के विकास के लिए बहुत निवेश किया है।

---


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.