बारीडीह में रामनवमी उत्सव का समापन
जासं., जमशेदपुर : आंध्र भक्तवाणी मंडली, बारीडीह द्वारा श्रीश्री रामनवमी स्वर्णोत्सव पूजा का समापन
By JagranEdited By: Published: Sun, 01 Apr 2018 10:08 PM (IST)Updated: Sun, 01 Apr 2018 10:08 PM (IST)
जासं., जमशेदपुर : आंध्र भक्तवाणी मंडली, बारीडीह द्वारा श्रीश्री रामनवमी स्वर्णोत्सव पूजा का समापन रविवार को तिरुविधि उत्सव के साथ हो गया। यहां पूजा 25 मार्च से हो रही है। यहां शनिवार को सीताराम कल्याण उत्सव का भी आयोजन हुआ था। रविवार की सुबह महाशांति होमम और गोमाता पूजा का आयोजन हुआ। इसके बाद शाम को तिरुविधि उत्सवम का आयोजन हुआ, जिसमें भगवान को भ्रमण कराया गया। इसके बाद पूजा का विसर्जन किया गया। यह पूजा बारीडीह चौक के समीप वर्ष 1957 से लगातार होते आ रही है। इस कार्यक्रम को संपन्न कराने में आंध्र भक्तवाणी मंडली के सदस्यों व पदाधिकारियों का योगदान सराहनीय रहा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें