Move to Jagran APP

Jharkhand Panchayat Election 2022 : जिला पार्षद में भाजपा के दो, झामुमो के एक समर्थक जीते, मुखिया में झामुमो का वर्चस्व, जानें कहां कौन हुए विजयी

Jharkhand Panchayat Election 2022 latest Updates जिला पार्षद सीट पर मुसाबनी प्रखंड के दो सीट में एक में झामुमो नेता सह पूर्व जिला पार्षद बाघराय मार्डी की पत्नी लखी मार्डी तथा दूसरे सीट पर आजसू नेता बुद्धेश्वर मुर्मू की पत्नी लक्ष्मी मुर्मू विजयी रही।

By Sanam SinghEdited By: Published: Thu, 19 May 2022 11:00 PM (IST)Updated: Thu, 19 May 2022 11:00 PM (IST)
Jharkhand Panchayat Election 2022 : जिला पार्षद में भाजपा के दो, झामुमो के एक समर्थक जीते, मुखिया में झामुमो का वर्चस्व, जानें कहां कौन हुए विजयी
Jharkhand Panchayat Election 2022 : राजनीतिक दिग्गजों को हराने में कामयाब रहा घाटशिला का यह युवा

वेंकेटेश्वर राव, जमशेदपुर : प्रथम चरण के चुनाव की मतगणना समाप्त होने के बाद राजनीतिक समीकरण भी सामने आ चुके हैं। प्रथम चरण में घाटशिला, मुसाबनी, डुमरिया तथा गुड़ाबांधा में चुनाव हुआ था। सारे पदों का चुनाव परिणाम गुरुवार की शाम तक आ गया। चुनाव परिणामों में सबसे महत्वपूर्ण जिला पार्षद एवं मुखिया पद रहता है। इनके परिणामों पर गौर करें तो जिला पार्षद के पद पर भाजपा के दो-दो समर्थक या कार्यकर्ता तथा  मुखिया पद पर 70 प्रतिशत से अधिक झामुमो समर्थक या कार्यकर्ता चुनाव जीत चुके हैं। जिला पार्षद पद की बात करें तो मुसाबनी प्रखंड के दो सीट में एक में झामुमो नेता सह पूर्व जिला पार्षद बाघराय मार्डी की पत्नी लखी मार्डी तथा दूसरे सीट पर आजसू नेता बुद्धेश्वर मुर्मू की पत्नी लक्ष्मी मुर्मू विजयी रही। वहीं घाटशिला शहरी क्षेत्र भाजपा कार्यकर्ता कर्ण सिंह उर्फ टिंकू तथा डुमरिया की एकमात्र सीट से भाजपा समर्थित पार्वती मुंडा विजई रहे। घाटशिला के दामपाड़ा क्षेत्र से देवयानी मुर्मू व गालूडीह क्षेत्र से सुभाष मुर्मू ने जिला पार्षद का चुनाव जीता। दोनों की छवि राजनीतिक रूप में नहीं है।

loksabha election banner

इधर मुखिया पद में सभी प्रखंड में झामुमो का ही वर्चस्व रहा। डुमरिया के कुमड़ाशोल, केंदुआ, बांकीशोल, बड़ाकांजिया, धोलागोड़ा, कांटाशोल, आस्ताकोवाली, पलाशबनी में झामुमो समर्थक व कार्यकर्ता तथा खड़िदा व खैरबनी में गैर राजनीतिक प्रत्याशी ने जीत दर्ज की। मुसाबनी की बात करें तो उत्तरी इचड़ा, पश्चिम मुसाबनी में भाजपा समर्थित तथा पश्चिम मुसाबनी व पारुलिया में झामुमो समर्थित प्रत्याशी विजेता बने। वहीं घाटशिला प्रखंड की बात करें तो पश्चिम मऊभंडार, गोपालपुर, उत्तरी मऊभंडार, धरमबहाल, घाटशिला, जोड़िसा पंचायत में झामुमो समर्थक या कार्यकर्ता विजई रहे। वहीं काशीदा, पूर्वी मऊभंडार, झांटीझरना, महुलिया, उल्दा पंचायत में भाजपा समर्थक या कार्यकर्ता विजई रहे।

ये है जिला परिषद के विजयी उम्मीदवार

मुसाबनी प्रखंड : लखी मुर्मू, लक्ष्मी मुर्मू, घाटशिला प्रखंड : कर्ण सिंह, देवयानी मुर्मू, सुभाष सिंह, डुमरिया प्रखंड : पार्वती मुडा, गुड़ाबाांध प्रखंड : शिवनाथ मांडी

ये रहे मुखिया पद के विजेता

1. घाटशिला प्रखंड

काशीदा - तारामणि मुंडा

बड़ाजुड़ी - रायशुरी सामद

काड़ाडूबा - माही हांसदा

भादुआ - श्याम चंद्र मानकी

झांटीझरना - कुमारी पुष्पा सिंह

बांकी - फागु सोरेन

आसना - मानसिंह हेंब्रम

धरमबहाल - बनाव मुर्मू

उत्तरी मऊभंडार - हीरा लाल सोरन

पश्चिमी मऊभंडार - कल्पना सोरेन

बनकाटी - मालती सोरेन

गोपालपुर - शांखी हांसदा

बाघुडिया - पबिता सिंह

उल्दा - लालमोहन सिंह

महुलिया - नेहा सिंह

हेंदेलजुड़ी - मिर्जा हांसदा

जोड़िसा - आशा सिंह

बड़ाखुर्शी - हरि पद सिंह

2. मुसाबनी प्रखंड

पूर्वी बदिया - हल्याणी मुंडू

कुईलीसूता - शांखी मार्डी

गोहला- पार्वत हांसदा

पारुलिया - सूतामणी सोरेन

पश्चिम बदिया - भीमसेन मुर्मू

बेनाशोल - शुक्रमणि हेंब्रम

मेड़िया - बासो हांसदा

सुरदा - इसाक बखला

धाेबनी - रामचंद्र मुर्मू

पूर्वी मुसाबनी - दुलाराम महाली

पश्चिम मुसाबनी - बसंती सोरेन

उतरी बदिया - रीना महाली

फारेस्ट ब्लाक- पोरमा बानरा

तेरेंगा - दुलारी सोरेन

उत्तरी इचड़ा - मनजीत सिंह

माटीगोड़ा - बाबी मार्डी

दक्षिणी इचड़ा - मंजरी बांडरा

-- -- -- -- -- -- -- -- -

डुमरिया प्रखंड

धोलाबेडा - गुमी साेरेन

कांटाशोल - डोमन हांसदा

पलाशबनी - मालती मुर्मू

आस्ताकोवाली - सपन कुमार मुर्मू

बांकीशोल - सरस्वती बास्के

बड़ाकांजिया - सुरेश हेंब्रम

केंदुआ - फुलमनी मुर्मू

खैरबनी - सुरेंद्र नाथ हेंब्रम

कुमड़ाशोल - चंदनी मुर्मू

खड़िदा - मेघराय टुडू

----------

राजनीतिक दिग्गजों को हराने में कामयाब रहा घाटशिला का यह युवा

जमशेदपुर : घाटशिला के जिला पार्षद के चुनाव में सबसे ज्यादा रोचक सीट घाटशिला की शहरी सीट रही। घाटशिला शहरी सीट के एकमात्र पद के लिए 28 प्रत्याशियों ने अपनी किस्मत आजमाई। इसमें आधे से अधिक प्रत्याशी भाजपा, झामुमो, आजसू, कांग्रेस, सीपीआइ के कद्यावार नेता रहे। जिन्हें विधानसभा चुनाव, संसदीय चुनाव व पंचायत चुनाव का 20 से 40 साल तक का अनुभव रहा। इन सबके बीच एक युवा प्रत्याशी कर्ण सिंह उर्फ टिंकू(३०वर्षीय) ने जीत दर्ज कर सभी धाकड़ प्रत्याशियों को धराशाई कर दिया। उसके आमने-सामने भी धाकड़ प्रत्याशी नजर नहीं आए। इस सीट पर भाजपा की बात करें तो संजय कुमार अग्रवाल, झामुमो के काजल कुमार डान, मो. जलील, राजहंस मिश्रा, सुनील कुमार मुर्मू, सीपीआइ से ओम प्रकाश सिंह, कन्हाई मुर्मू, कांगेस के तापस चटर्जी, सनत चक्रवर्ती, मल्लिका राय, आजसू के राजू कर्मकार, इमरान खान समेत कद्यावार नेताओं ने चुनाव लड़ा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.