Jamshedpur News : बेटे ने पिता को कुदाल से काट डाला, खुद थाना पहुंच कहा-मैंने बाप को मार डाला
Jharkhand News झारखंड के पूर्वी सिंहभूम के जादुगोड़ा में दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। पुत्र ने 71 साल के बुजुर्ग पिता को कुदाल से काट डाला। इसके बाद खुद थाने पहुंच पुलिस को बोला-मैंने पिता को काट डाला...
जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले के जादुगोड़ा थाना क्षेत्र भाटिन टोला निवासी कानु टुडू ने अपने 71 वर्षीय पिता जगत टुडू की 17 नवंबर की सुबह 4.30 बजे दाउली और कुदाली से काटकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद ही कुदाल और दाऊली लेकर जादुगोड़ा थाना पहुंच गया। पुलिस को बताया उसने पिता की हत्या कर दी है। पुलिस ने हत्या का आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
कानु को लेकर घर पहुंची पुलिस
बाद में पुलिस कानु टुडू को लेकर भाटिन टोला के फदनाडूंगरी घर पर पहुंची। जगत टुडू का शव घर में पड़ा देखा। शव देख पुलिस के भी पैरों की जमीन खिसक गई। पंचनामा के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आरोपित कानू टुडू के खिलाफ उसकी मां मालती टुडू की शिकायत पर हत्या की प्राथमिकी जादुगोड़ा थाना में दर्ज की गई। पुलिस ने बुधवार को आरोपित को घाटशिला न्यायालय में प्रस्तुत किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
इलाज के लिए पैसे नहीं दिए तो मार डाला
पुलिस को आरोपित ने बताया उसकी तबीयत ठीक नहीं थी। उसने पिता से इलाज के लिए रुपये मांगे थे, लेकिन पिता पैसे नहीं दे रहे थे जिसको लेकर पिता से चार दिन से विवाद हो रहा था। उसने बताया पिता को उसने बकरी बेचकर पैसा देने को कहा था। कहा वह रात को सो नहीं पा रहा था। उसे काफी घबराहट लग रही थी। पिता पैसे नहीं दे रहे थे।
16 नवंबर की रात को वह पिता के कमरे में गया। कुदाली से पिता के सिर पर प्रहार कर दिया। इस दौरान कुदाल में लगा डंडा टूट गया। इसके बाद उसने दाउली से निकाल पिता की गर्दन काट दी। रात भर शव के पास ही रहा। सुबह होने पर थाना पहुंचा। कहा उसने पिता की हत्या कर दी है। उसकी बात सुनकर पुलिसकर्मी भी घबरा गए। उसकी बातों पर यकीन नही किया इसके बाद उसे लेकर उसके घर पहुंचे। देखा की घटना सही है।