Move to Jagran APP

मांगों के समर्थन में घाटशिला में राजधानी के लिए शुरू हुई पदयात्रा

पदयात्रा घाटशिला के माझी परगना महाल भवन से शुरू हुई। इस पदयात्रा में महिला, पुरुष और युवा शामिल हैं।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Wed, 24 Oct 2018 04:14 PM (IST)Updated: Wed, 24 Oct 2018 04:14 PM (IST)
मांगों के समर्थन में घाटशिला में राजधानी के लिए शुरू हुई पदयात्रा
मांगों के समर्थन में घाटशिला में राजधानी के लिए शुरू हुई पदयात्रा

घाटशिला(जेएनएन)। झारखंड बचाओ-देश बचाओ के नारे के साथ पूर्वी सिंहभूम के घाटशिला में लोगो़ं का जत्था बुधवार को पैदल रांची के लिए कूच कर गया। पदयात्रा में शामिल लोग राजधानी रांची में मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद करेंगे।

loksabha election banner

 पदयात्रा का आयोजन झारखंड जनतांत्रिक महासभा ने किया है। पदयात्रा घाटशिला के माझी परगना महाल भवन से शुरू हुई। इस पदयात्रा में महिला, पुरुष और युवा शामिल हैं। झारखंड जनतांत्रिक महासभा ने पदयात्रा के माध्‍यम से मॉब लिंचिग, भूमि अधिग्रहण बिल में संशोधन, दलितों व आदिवासियों पर अत्याचार का मुदुदा उठाया है। पदयात्रा घाटशिला, जादूगोड़ा, नरवा होते हुए जमशेदपुर पहुंचेगी। इसके बाद पदयात्रा जमशेदपुर से रांची के लिए रवाना होगी। पदयात्रा 30 अक्टूबर तक रांची पहुंचेगी

पदयात्रा को लेकर संगठन ने गांवों में व्‍यापक पैमाने पर अभियान चलाए और लोगों से इसमें अधिकाधिक भागीदारी की अपील की।  इसके अलावा लोगों से खाद्य सामग्री भी जुटाई गई ताकि रास्‍ते में खाने-पीने की दिक्‍कत न हो। मोर्चा के घाटशिला विधानसभा सह प्रभारी सुखलाल हांसदा ने बताया कि पदयात्रा में सभी तबके के लोगों कली सहभागिता है। ऐतिहासिक होगी। इसमें जगह-जगह से लोग शामिल होंगे। सरकार की गलत नीतियों के विरोध में यह पदयात्रा निकाली जा रही है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.