Move to Jagran APP

Jharkhand सरकार की नौकरी का सुनहरा मौका, पूर्वी सिंहभूम जिले के स्वास्थ्य विभाग में 1817 को जाॅब

Job In Jharkhand. युवाओं के लिए अच्छी खबर है। अब उनके अच्छे दिन आने वाले हैं। डिग्री लेकर नौकरी की तलाश में भटक रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है कि अगले माह से झारखंड में बहाली की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। ये रही जानकारी।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Sun, 27 Jun 2021 02:35 PM (IST)Updated: Sun, 27 Jun 2021 07:17 PM (IST)
Jharkhand सरकार की नौकरी का सुनहरा मौका, पूर्वी सिंहभूम जिले के स्वास्थ्य विभाग में 1817 को जाॅब
एमजीएम अस्पताल में नियमित कर्मचारियों के लगभग 779 पद स्वीकृत हैं।

अमित तिवारी, जमशेदपुर । मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की घोषणा के बाद युवाओं में उम्मीद जगी है। उन्हें लगता है कि अब उनके अच्छे दिन आने वाले हैं। डिग्री लेकर नौकरी की तलाश में भटक रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है कि अगले माह से बहाली की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

loksabha election banner

ऐसे में अब देखना होगा कि पूर्वी सिंहभूम जिले में कितने युवाओं को नौकरी मिलती है। जिला स्वास्थ्य विभाग में लगभग 61.21 फीसद पद खाली हैं। ऐसे में क्या सभी को नौकरी मिल पाएगी, यह बड़ा सवाल है। जिला स्वास्थ्य विभाग में लगभग कुल 2968 पद हैं। इनमें लगभग 1817 पद रिक्त है। यानी 61.21 फीसद। सिर्फ 38.79 फीसद के सहारे विभाग चल रहा है।

कोरोना काल में खल रही कर्मचारियों की कमी

कोरोना काल में सबसे अधिक महत्वपूर्ण भूमिका स्वास्थ्य विभाग की रही। ऐसे में डॉक्टर से लेकर नर्स, टेक्नीशियन सहित अन्य कर्मचारियों की भारी कमी देखी गई। इसके कारण मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। जिला स्वास्थ्य विभाग में नियमित कर्मचारियों के कुल 1089 पद स्वीकृत है। इसमें सिर्फ 378 ही कार्यरत है। जबकि 711 पद रिक्त है। वहीं, एमजीएम अस्पताल में नियमित कर्मचारियों के लगभग 779 पद स्वीकृत है। इसमें सिर्फ 223 ही कार्यरत है। बाकी 556 पद खाली है। इसी तरह, नेशनल अर्बन हेल्थ मिशन में 200 व नेशनल हेल्थ मिशन में लगभग 150 पद रिक्त है।

जिला स्वास्थ्य विभाग में नियमित कर्मचारियों की संख्या

पदनाम : स्वीकृत : कार्यरत : रिक्तियां

चिकित्सा पदाधिकारी : 144 : 63 : 81

प्रखंड प्रसार प्रशिक्षक : 09 : 01 : 08

महिला स्वास्थ्य परिदर्शिका : 18 : 01 : 17

फार्मामिस्ट : 29 : 10 : 19

स्वास्थ्य प्रशिक्षक : 02 : 01 : 01

एएनएम : 289 : 164 : 125

बुनियादी स्वास्थ्य कार्यकर्ता : 65 : 00 : 65

पुरुष परिवार कल्याण कार्यकर्ता : 25 : 15 : 10

लिपिक : 53 : 30 : 23

प्रधान लिपिक : 02 : 02 : 00

आशुलिपिक : 02 : 00 : 02

प्रयोगशाला प्रावैधिक : 32 : 03 : 29

निगरानी निरीक्षक : 28 : 03 : 25

निगरानी कार्यकर्ता : 105 : 01 : 104

परिधापक : 27 : 00 : 27

नेत्र सहायक : 02 : 02 : 00

स्वच्छता निरीक्षक : 05 : 00 : 05

स्वास्थ्य कार्यकर्ता : 04 : 00 : 04

स्वास्थ्य निरीक्षक : 03 : 00 : 03

ए. ग्रेड : 36 : 00 : 36

चालक : 14 : 01 : 13

रेडियोग्राफर : 01 : 00 : 01

नर्सिंग ऑर्डरली : 05 : 00 : 05

ओटी सहायक : 06 : 00 : 06

एक्सरे तकनीशियन : 03 : 01 : 02

डायटिशियन : 01 : 00 : 01

फिजियोथेरेपिस्ट : 01 : 01 : 01

डेंटल सहायक : 01 : 00 : 01

ईसीजी तकनीशियन : 01 : 00 : 01

अचिकित्सा सहायक : 15 : 05 : 10

काय चिकित्सक : 01 : 01 : 00

चिकित्सा समाज सेवक : 03 : 00 : 03

संगणक : 10 : 00 : 10

रसोइया : 02 : 00 : 02

रेर्फिजरेटर मैकेनिक : 01 : 00 : 01

चतुर्थ वर्गीय : 144 : 73 : 71

कुल : 1089 : 378 : 711

एमजीएम अस्पताल में नियमित कर्मचारियों की संख्या

पदनाम : स्वीकृत : कार्यरत : रिक्तियां

सीनियर रेजीडेंट : 73 : 38 : 35

जूनियर डॉक्टर : 90 : 50 : 40

नर्स : 270 : 32 : 238

ड्रेसर : 20 : 00 : 20

नर्सिंग सिस्टर : 30 : 01 : 29

ओटी असिस्टेंट : 08 : 00 : 08

टेक्नीकल असिस्टेंट : 25 : 00 : 25

फिजियोथेरेपिस्ट : 04 : 00 : 04

वार्ड अटेंडेंट : 94 : 60 : 34

स्वीपर : 140 : 40 : 100

डायटीशियन : 01 : 00 : 01

नर्सिंग सुपरिटेंडेंट : 01 : 00 : 01

डिप्टी नर्सिंग सुपरिटेंडेंट : 01 : 00 : 01

असिस्टेंट नर्सिंग सुपरिटेंडेंट : 12 : 00 : 12

चालक : 10 : 02 : 08

कुल : 779 : 223 : 556

  •   बीते कई वर्षों से स्थायी कर्मचारियों की बहाली नहीं हुई है, जिससे अधिकांश पद रिक्त पड़े हुए हैं। पद खाली होने की वजह से ग्रामीण क्षेत्रों में बने अधिकांश अस्पतालों पर ताला लटक रहा है। जल्द से जल्द बहाली होनी चाहिए।

      - रवींद्रनाथ ठाकुर, जिला मंत्री, झारखंड राज्य स्वास्थ्य कर्मचारी संघ

  • एमजीएम अस्पताल में बीते डेढ़ साल से एक भी ड्रेसर नहीं है। इसके साथ ही और भी कई पद रिक्त पड़े हुए हैं। उड़ीसा, बिहार, छत्तीसगढ़ में नियमित नियुक्ति हो रही है। नौकरी की तलाश में यहां के युवा दूसरे राज्य पलायन करने को मजबूर हैं।

    - अमरनाथ सिंह, प्रदेश महामंत्री, झारखंड राज्य स्वास्थ्य कर्मचारी संघ


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.