Jharkhand : कोरोना संकट में घर वापसी चाहते हैं तो करे इन नंबरों में फोन, झारखंड सरकार करेगी मदद
Helpline For Migrant. कोरोना के पहले वेब में जब ट्रेन और बसों का संचालन लॉकडाउन के कारण बंद हो गया था तब देश के विभिन्न हिस्सों से लोग पैदल ही अपने घर आने को मजबूर हुए थे। इस बार झारखंड सरकार खुद पहल कर रही है ताकि दिक्कत नहीं हो।
जमशेदपुर, जासं। कोविड 19 के सेकेंड वेब के कारण देश के विभिन्न राज्यों में कई श्रमिक व छात्र छात्राएं फंसे हुए हैं और लॉकडाउन लगने के बाद अब वे सभी सुरक्षित अपने घर लौटना चाहते हैं। इसे देखते हुए झारखंड सरकार के श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण विभाग ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है।
हेल्पलाइन नंबर पर फोन करने पर झारखंड सरकार उन सभी प्रवासी मजदूरों या छात्र-छात्राओं को वापस उनके घर तक पहुंचाएगी। इसके लिए विभिन्न राज्यों में फंसे नागरिकों को पहले हेल्पलाइन नंबर पर फोन कर अपना निबंधन कराना होगा। इसके अलावा यदि उन्हें किसी तरह की समस्या है तो अन्य समस्याओं पर भी वाट्सएप नंबर पर संदेश भेजना होगा। जिससे उन्हें राज्य सरकार की ओर से जरूरी सहायता पहुंचाई जा सके। इस हेल्पलाइन में फोन करने पर ही झारखंड सरकार को यह मालूम हो कि उनके राज्य के कितने प्रवासी मजदूर किस राज्य में कहां-कहां फंसे हुए हैं और अब वे घर लौटना चाहते हैं।
पहले कराना होगा निबंधन
झारखंड सरकार उन सभी नागरिकों को बस या ट्रेन से वापस लाने का प्रयास करेगी जिनका निबंधन हो चुका है। इसलिए सभी प्रवासियों को पहले जारी किए गए हेल्पलाइन नंबर पर अपना निबंधन कराना होगा। फिर कंट्रोल रूम बताएंगी कि उन्हें किस तरह से वापस लाया जाएगा। कोरोना के पहले वेब में जब ट्रेन और बसों का संचालन लॉकडाउन के कारण बंद हो गया था तब देश के विभिन्न हिस्सों से लोग पैदल ही अपने घर आने को मजबूर हुए थे क्योंकि उनके पास न तो काम था और न ही खाने के लिए पैसे। पिछली बार की तरह इस बार भी ऐसी स्थिति न हो, इसके लिए झारखंड सरकार हेल्पलाइन नंबर जारी कर खुद पहल कर रही है ताकि सभी को सुरक्षित घर लाया जा सके।
श्रम विभाग द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर
0651- 2481037/ 0651 -2481055/ 0651 - 2480083/ 0651 -2480058/ 0651 -2482052/ 0651- 2481188
वाट्सएप नंबर
9470132591/ 9431336398 / 9431336427/ 9431336472 /9431336432