Move to Jagran APP

Republic Day 2021 Jharkhand : गणतंत्र द‍िवस समारोह में झारखंड के स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री बन्‍ना गुप्‍ता बोले - 5000 करोड़ का कर्ज और खजाना खाली

Republic Day 2021. जमशेदपुर में गणतंत्र द‍िवस समारोह में कहा कि जब हमने हेमंत सोरेन के नेतृत्व में सरकार बनाई तो हमें 5000 करोड़ रुपए का कर्ज और खजाना खाली मिला। इसके बावजूद हमारे मुख्यमंत्री दिन-रात सेवा कर रहे हैं। हम समृद्ध राज्य बनाने के लिए काम कर रहे हैं।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Tue, 26 Jan 2021 11:58 AM (IST)Updated: Tue, 26 Jan 2021 11:58 AM (IST)
Republic Day 2021 Jharkhand : गणतंत्र द‍िवस समारोह में झारखंड के स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री बन्‍ना गुप्‍ता बोले - 5000 करोड़ का कर्ज और खजाना खाली
जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित गोपाल मैदान में गणतंत्र दिवस समारोह को संबोधित करते मंत्री बन्ना गुप्ता।

जमशेदपुर, जासं। पूर्वी सिंहभूम में जिलास्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह जमशेदपुर के गोपाल मैदान में मनाया गया, जहां झारखंड के स्वास्थ्य व आपदा प्रबंधन मंत्री बन्ना गुप्ता ने राष्ट्रध्वज फहराया। अपने संबोधन में बन्ना गुप्ता ने कहा कि हम शासन करने नहीं, सेवा करने आए हैं। जब हमने हेमंत सोरेन के नेतृत्व में सरकार बनाई तो हमें 5000 करोड़ रुपए का कर्ज और खजाना खाली मिला। इसके बावजूद हमारे मुख्यमंत्री दिन-रात जनता की सेवा कर रहे हैं।

loksabha election banner

उन्‍होंने कहा कि हम समृद्ध और संपन्न राज्य बनाने के लिए काम कर रहे हैं। मुझे मुख्यमंत्री का रात एक बजे फोन आता है। आप समझ सकते हैं कि जो मुख्यमंत्री रात को एक बजे तक जागता है वह इस राज्य के लिए कितना चिंतित है। हमने कोरोना काल में दूसरे राज्यों के मजदूरों की भी सेवा की। मुख्यमंत्री ने फ्लाइट से मजदूरों को लाया। उनकी हर सुविधा का ख्याल रखा।

प्रधानमंत्री से की ये अपील

अंत में बन्ना गुप्ता ने किसान आंदोलन का समर्थन करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री जी दिल्ली में किसान ठंड से ठिठुर रहे हैं आप उनका ख्याल करें। आप चीन को हमारी जमीन से बेदखल करें। हम आपके साथ हैं।

छह टुकड़ी ने की परेड, निकली झांकी

गणतंत्र दिवस समारोह में बिष्टुपुर स्थित गोपाल मैदान में छह टुकड़ियों ने परेड किया। इसके बाद झांकी निकली, जिसमें टाटा मोटर्स, टाटा स्टील, स्वास्थ्य विभाग, कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग, जल जीवन मिशन, झारखंड शिक्षा परियोजना, सिविल डिफेंस और जिला परिवहन कार्यालय की झांकी शामिल थी। इसमें पेयजल एवं स्वच्छता विभाग आदित्यपुर को प्रथम, सिविल डिफेंस को द्वितीय व जिला परिवहन विभाग की झांकी को तृतीय पुरस्कार दिया गया। इसके बाद स्वास्थ्य मंत्री ने कोरोना फाइटर्स को सम्मानित किया, जिसमें जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी शामिल थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.