Jharkhand Budget 2021ः जानिए क्या मिला कोल्हान को, उम्मीदों पर फिरा पानी या हुआ बल्ले-बल्ले
Jharkhand Budget 2021. झारखंड सरकार का बजट वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव झारखंड विधानसभा में पेश कर रहे हैं। झारखंड की उद्योग नगरी जमशेदपुर के साथ ही पूरे कोल्हान की निगाहें इसपर टिकी है। बजट में जानिए क्या मिला कोल्हान को ।
जमशेदपुर, जेएनएन। Jharkhand Budget 2021 झारखंड सरकार का बजट वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव झारखंड विधानसभा में पेश कर रहे हैं। झारखंड की उद्योग नगरी जमशेदपुर के साथ ही पूरे कोल्हान की निगाहें इसपर टिकी है। सदन के अंदर और बाहर भाजपा विधायकों के प्रदर्शन और हंगामे के बीच बजट में जानिए क्या मिला कोल्हान को ।
वित् मंत्री ने बजट पेश करते हुए बताया कि चालू वित्त वर्ष में जीडीपी में 6.9 प्रतिशत की गिरावट का अनुमान हैं अगले वित्तीय वर्ष में अर्थव्यवस्था की गाड़ी पटरी पर आने का अनुमान उन्होंने लगाया है। 9.5 प्रतिशत की विकास दर अनुमानित हैं। वित्तीय वर्ष 2021- 22 में राजकोषीय घाटा 10210.87 करोड रुपए होने का अनुमान है जो अगले वित्तीय वर्ष की अनुमानित जीएसडीपी का 2.83 प्रतिशत होगा।
गुरुजी किचेन
सरकार समेकित बिरसा ग्राम विकास योजना के तहत झारखंड के हर जिले से ग्राम का चयन करते हुए बिरसा ग्राम योजना शुरू करेगी। इसके लिए 61 करोड़ की व्यवस्था की गइ है। इसके अलावा गो मुक्ति धाम की स्थापना होगी। दुमका के मसलिया में मेगालिफ्ट सिंचाई योजना के साथ ही मुख्यमंत्री दालभात केंद्रों से अतिरिक्त गुरुजी किचन योजना शुरू होगी। इसके तहत पांच रुपये में भोजन मिलेगा।