Move to Jagran APP

Jharkhand BJP Agitation: खेत-खलिहान में भाजपा दे रही धरना, किसानों के लिए आवाज की बुलंद

Jharkhand BJP Agitation झारखंड में भारतीय जनता पार्टी किसानों को धान क्रय का भुगतान कराने के लिए धरना - प्रदर्शन कर रही है। खेत-खलिहान और टांड़ पर भाजपा कार्यकर्ता सुबह से ही प्रदर्शन कर रहे हैं। कोल्हान के तीनों जिलों में यह कार्यक्रम चल रहा है।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Fri, 18 Jun 2021 01:46 PM (IST)Updated: Fri, 18 Jun 2021 04:43 PM (IST)
Jharkhand BJP Agitation: खेत-खलिहान में भाजपा दे रही धरना, किसानों के लिए आवाज की बुलंद
पूर्वी सिंहभूम में खेत में धरना देते भाजपा के नेता व कार्यकर्ता।

जमशेदपुर, जासं। झारखंड में भारतीय जनता पार्टी किसानों को धान क्रय का भुगतान कराने के लिए धरना - प्रदर्शन कर रही है। खेत-खलिहान और टांड़ पर भाजपा कार्यकर्ता सुबह से ही प्रदर्शन कर रहे हैं। कोल्हान के तीनों जिलों में यह कार्यक्रम चल रहा है।

loksabha election banner

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश के आह्वान पर हेमंत सरकार के खिलाफ व झारखंड की हेमंत सरकार द्वारा धान क्रय का भुगतान नहीं करने के विरोध में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष राजकुमार सिंह नेतृत्व में खेत और खलिहान में सांकेतिक रूप से एकदिवसीय धरना दिया गया। इसमें किसान मोर्चा के मंडल प्रभारी मनीष कुमार पांडेय व मंडल अध्यक्ष प्रशांत पोद्दार के मार्गदर्शन में धरना प्रदर्शन किया गया, जिसमें शामिल भाजपा जिला महामंत्री राकेश सिंह, किसान मोर्चा के प्रदेश सह कोषाध्यक्ष दीपू सिंह, कार्यसमिति सदस्य सुनील कुमार सिंह, युवा मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता अमिताभ सेनापति, भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी सोनू ठाकुर, मंडल महामंत्री नारायण प्रसाद, किशोर साहू, किसान मोर्चा के महामंत्री राज लोधी, राजेश पांडेय, किसान मोर्चा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डाक्टर दीपक घोष, डाक्टर राजीव यादव, मंडल उपाध्यक्ष सत्येंद्र सिंह यादव, संजय रजक, शंकर सिंह,भरत भूषण, विनोद यादव, एससी मोर्चा के मंडल अध्यक्ष हीरालाल रजक, एसटी मोर्चा के अध्यक्ष शुशील हेसा, युवा मोर्चा के अध्यक्ष राहुल तिवारी, ओबीसी मोर्चा के मंबल अध्यक्ष सुवोध कर्मकार, अल्पसंख्यक मोर्चा के नरेंद्र सिंह, मंडल के दीपक नाग, खिलावन वर्मा, आशीष जयसवाल, सुजीत सिंह आदित्या, मनीष साहू, घनश्याम साहू, लक्ष्मण गोप, भोला सिंह, समीर पोद्दार, देवाशीष चंद्र, प्रिंस, जयप्रकाश प्रसाद, रिंकू प्रसाद, नरेश प्रसाद, विट्टू, चेपा महतो, धनंजय कुमार व किसान शामिल थे।

भाजपा नेता शुरू से कर रहे मांग

जमशेदपुर के भाजपा नेता झारखंड में किसानों को धान क्रय का बकाया भुगतान के लिए शुरू से मांग कर रहे हैं। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा. दिनेशानंद गोस्वामी ने कहा कि धान क्रय केंद्र पर सरकार ने आधी राशि का भुगतान कर दिया, लेकिन शेष राशि का भुगतान नहीं किया गया। इससे किसानों को अगली फसल के लिए आर्थिक कठिनाई हो रही है। गोस्वामी ने पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा वह चाकुलिया प्रखंड में गरमा धान की खरीद के लिए भी सरकार से पहल करने की मांग की थी, क्योंकि यहां बड़े पैमाने पर धान की खेती होती है। मजबूरी में यहां के किसान अपना धान बंगाल के राइस मिल में बेच देते हैं।

झारखंड के पोटका में प्रदर्शन करते भाजपा कार्यकर्ता। जागरण


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.