जमशेदपुरिया अरुणाभ सिन्हा के स्टार्टअप ने अमेरिकी कंपनी से की साझेदारी Jamshedpur News
लौहनगरी से पढ़लिखकर कई युवा स्टार्टअप के साथ देश-विदेश के बाजारों में अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं। इनमें से एक हैं अरुणाभ सिन्हा।
जमशेदपुर ( जागरण संवाददाता)। लौहनगरी से पढ़लिखकर कई युवा स्टार्टअप के साथ देश-विदेश के बाजारों में अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं।
इनमें से एक हैं अरुणाभ सिन्हा। जमशेदपुर से शुरुआती पढ़ाई पूरी करने के बाद अरुणाभ ने आइआइटी मुंबई से इंजीनियङ्क्षरग पूरी करने के बाद उन्होंने अपना स्टार्टअप के रूप में यू क्लीन नाम से आधुनिक तकनीक युक्त लांड्री और होम क्लीनिंग चेन की स्थापना की। धीरे-धीरे यह कारोबार बांग्लादेश, नेपाल आदि तक फैल गया। अब यू क्लीन ने अमेरिकी कंपनी केमड्राइ के साथ साझेदारी की है और जमशेदपुर में भी इसकी उपस्थिति दर्ज कराने जा रहे हैं।
यू क्लीन के सीइओ अरुणाभ बताते हैं कि जमशेदपुर से खास लगाव होने के कारण यहां भी मिलकर अग्रणी तकनीक सक्षम लांड्री और होम क्लीनिंग चेन शुरू करने जा रहे हैं। साथ ही अमेरिकी कंपनी केमड्राइ के साथ मिलकर देश के विभिन्न शहरों में फ्रेंचआइजी शुुरू करने की योजना है। उन्होंने बताया कि कंपनी ने 2020 तक जमशेदपुर में 10 फ्रेंचाइजी स्टोर्स खोलने का लक्ष्य है।
इस शहर में कारोबार को लेकर काफ़ी उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि लक्ष्य 2020 तक शहर में 10 नए स्टोर्स खोलने का है जो यहां के लोगों के लिए रोजगार और व्यावसायिक लाभ कमाने का सुनहरा अवसर पैदा करेगा। यू क्लीन वर्तमान में भारत के 38 शहरों में 140 से अधिक स्टोर और बांग्लादेश और नेपाल में कई स्टोर संचालित करता है।
राजेंद्र विद्यालय से की थी पढ़ाई, अपने स्कूल में सम्मानित हुए यू क्लीन के सीईओ
राजेंद्र विद्यालय परिसर में विद्यालय के पूर्व विद्यार्थी अरुणाभ सिन्हा को सोमवार को सम्मानित किया गया। वे 2001 बैच का विद्यार्थी है। वे यू क्लीन कंपनी के निर्माता तथा सीईओ हैं। यह कंपनी भारतवर्ष की सबसे बड़ी लांड्री की फ्रेंचाइजी कंपनी है। प्राचार्या राखी बनर्जी ने उनका स्वागत किया। इसके बाद अरुणाभ ने कक्षा ग्यारहवीं तथा बारहवीं के विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने सबसे पहले जीवन में विद्यालय के महत्व पर प्रकाश डाला। फिर उन्होंने स्टार्ट अप के विषय में वृहत जानकारी दी। बच्चों ने अपनी जिज्ञासा दिखलाते हुए कई प्रश्न किए। उन्होंने सबकी जिज्ञासा शांत की। मौके पर कई शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थे।