Move to Jagran APP

रांची-टाटा मार्ग पर खडी कार पर पलटा ट्रक, जमशेदपुर के युवक की मौत; पत्नी बाल-बाल बची

इस तरह की दुर्घटना की कल्पना शायद ही कोइ कर सकता है। रांची-टाटा मार्ग पर एक होटल परिसर में रुकी कार पर गुजर रहा सब्जी लदा ट्रक पलट गया। इस हादसे में ससुराल से पत्नी के साथ लौट रहे जमशेदपुर के युवक की मौत हो गयी।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Wed, 19 Jan 2022 10:17 AM (IST)Updated: Wed, 19 Jan 2022 10:17 AM (IST)
रांची-टाटा मार्ग पर खडी कार पर पलटा ट्रक, जमशेदपुर के युवक की मौत; पत्नी बाल-बाल बची
टाटा-रांची मार्ग पर भीषण सडक हादसा। कार सवार की मौत।

जमशेदपुर, जासं। जमशेदपुर के उलीडीह के अनीश की मौत रांची जिले के बंुडू थाना इलाके में रांची-टाटा मार्ग पर दुर्घटना में हो गयी। अनीश की कार पर सब्जी लदा ट्रक पलट गया। हालांकि, हादसे में अनीश की पत्नी एवं कार के चालक बाल-बाल बच गए। अनीश पत्नी के साथ जमशेदपुर लौट रहे थे।

loksabha election banner

मानगो के उलीडीह सुभाषनगर निवासी गोविंद प्रसाद के पुत्र अनीश की शादी विगत 29 नवंबर को लुधियाना की अंकिता के साथ हुई थी। तीन दिसंबर को पार्टी हुई थी। कुछ दिन पहले ही अनीस अपनी पत्नी के साथ लुधियाना ससुराल घूमने गया था। वहां से मंगलवार को नवदंपती रांची एयरपोर्ट पहुंचे। जमशेदपुर मानगो घर लौटने के लिए कैब बुक किया। रांची-टाटा मुख्य मार्ग के बुंडू के पास पंचवटी होटल के पास रुके। इस दौरान हादसा हो गया। अनीश के पिता गोविंद प्रसाद का निजी व्यवसाय है। चाचा मुनमुन प्रसाद टाटा स्टील के वेंडर हैं। दो भाई में अनीस बड़ा है। वह बंगलुरू में साफ्टवेयर इंजीनियर था। सड़क हादसे में मौत की जानकारी पर देर रात भाजपा नेता विकास सिंह गोविंद प्रसाद के घर पर पहुंचे। स्वजनों से मिलकर सांत्वना दी। विकास सिंह ने बताया कि घटना के बाद स्वजन बुंडू पहुंचे। वहां से अनीस की पत्नी अंकिता को लेकर मानगो आवास देर रात पहुंच गए।

घटना की जानकारी मिलने ही घर छाया मातम

मानगो सुभाष कालोनी निवासी अनीश कुमार के घर में दुर्घटना की जानकारी मिलने ही मातम छा गया। उनके परिवार के सदस्यों में रोने की आवाज सुनकर बस्तीवासी भी जुट गए। इसके बाद अनीश के घर वाले रांची के लिए रवाना हो घए। रात में उनके घर के सामने सन्नाटा पसरा रहा। वहीं, दुर्घटना की जानकारी बस्ती के लोगों को भी मिल गई है। लेकिन किसी को भरोसा नहीं हो रहा है कि अनीश की दुर्घटना में मौत हो गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.