जमशेदपुर के युवक की सड़क हादसे में चांडिल में मौत
जमशेदपुर के सीतरामडेरा थाना क्षेत्र बाराद्वारी निवासी गुंजन कुमार लाल की सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र शहरबेड़ा दलमा गेट के पास सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। घटना शनिवार सुबह की है। वह सड़क किनारे बाइक खड़ा कर मोबाइल पर बातचीत कर रहा था।
जमशेदपुर, जासं : जमशेदपुर के सीतरामडेरा थाना क्षेत्र बाराद्वारी निवासी गुंजन कुमार लाल की सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र शहरबेड़ा दलमा गेट के पास सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। घटना शनिवार सुबह की है।
गुंजन कुमार तड़के सुबह चार बजे बाइक लेकर बिना स्वजन को जानकारी दिए घर से निकला था। पुत्र को घर पर नहीं देख पिता पीके लाल ने मोबाइल पर संपर्क किया। गुंजन ने बताया वह चांडिल जा रहा है। कुछ जरूरी काम है। शहरबेड़ा के पास है।
बातचीत के कुछ समय बाद उसकी मौत की खबर स्वजन तक पहुंची। घटना की जानकारी से बाराद्वारी में मातम पसर गया। चांडिल पुलिस को स्थानीय लोगों से पूछताछ में जानकारी मिली कि बाइक सवार युवक सड़क किनारे बाइक खड़ी कर मोबाइल पर बातचीत कर रहा था।
अज्ञात वाहन ने युवक को चपेट मे लिया जिससे वह सड़क पर गिर गया। उसे सिर में गंभीर चोट लगी। जब तक उसे अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था होती, उसकी मौत हो चुकी थी।सुबह-सुबह घटना होने के कारण वाहन का नंबर कोई देख नहीं पाया। चांडिल थाना प्रभारी उदय कुमार ने बताया वाहन का पता लगा रही है।
गौरतलब है जमशेदपुर से चांडिल को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजकीय मार्ग संख्या 33 में लगातार भारी वाहनों की चपेट में अाने से राहगीराें और दो पहिया वाहन चालकाें की मौत हो रही है। 25 नवंबर को चांडिल में एक महिला की मौत दुघर्टना में हो गई थी। लोगाें ने जमकर बवाल काटा था। तीन घंटे तक मार्ग को ग्रामीणों ने अवरुद्ध रखा था।