Move to Jagran APP

जमशेदपुर की तार कंपनी में शीघ्र होगा इंसेंटिव बोनस का रिव्यू, होगी प्रोन्नति

जागरण संवाददाता जमशेदपुर पूर्वी सिंहभूम जिले के जमशेदपुर शहर स्थित तार कंपनी (आइएसडब्ल्यूप

By JagranEdited By: Published: Tue, 10 Nov 2020 04:17 PM (IST)Updated: Tue, 10 Nov 2020 04:17 PM (IST)
जमशेदपुर की तार कंपनी में शीघ्र होगा इंसेंटिव बोनस का रिव्यू, होगी प्रोन्नति
जमशेदपुर की तार कंपनी में शीघ्र होगा इंसेंटिव बोनस का रिव्यू, होगी प्रोन्नति

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले के जमशेदपुर शहर स्थित तार कंपनी (आइएसडब्ल्यूपी) के सभी कर्मचारियों के इंसेंटिव बोनस (आइबी) की इसी माह समीक्षा होने वाली है। जानकारी के मुताबिक आइबी समीक्षा हुए दस साल से ज्यादा हो गया है। तार कंपनी के वायर मिल में सात हजार और रड मिल में पांच हजार तक आइबी मिलता रहा है। उत्पादन के आधार पर आइबी देने का एक मापदंड बनाया गया है, जो वर्षो से चलता आ रहा है, उसका रिवीजन होने वाला है। यूनियन नेताओं के मुताबिक इस मुदे पर प्रबंधन से उनकी लगातार वार्ता चल रही थी, इस माह समीक्षा होने की पूरी उम्मीद है। वहीं, तार कंपनी में पिछले पाच साल में कर्मचारियों का पदनाम बदलता है। लेकिन उससे ज्यादा समय होने के बावजूद उनका प्रमोशन नहीं हो पाया है। उम्मीद है कि इस माह कर्मचारियों को प्रमोशन का लाभ भी मिल जाएगा। यहा नए और पुराने ग्रेड में कुल पांच सौ से ज्यादा कर्मचारी हैं। पुराने ग्रेड में आर और एन शामिल हैं। इसमें एन वन से लेकर एन नाइन किया गया है। इसी आधार पर नए ग्रेड में अभी ई वन से लेकर ई फाइव है। इसे नाइन तक करना है। एक पदमान बदलने पर कर्मचारियों को कम से कम चार सौ रुपये का लाभ मिलता है। वर्ष 2010 में नया ग्रेड बनाया गया था। उसके बाद अभी तक इनका प्रमोशन नहीं हुआ है। इस माह इन कर्मचारियों की प्रोन्नति होने की संभावना है। कोविड -19 को लेकर इस साल विलंब हुआ है। लेकिन अब बहुत जल्द कर्मचारियों की प्रोन्नति होने जा रही है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.