Move to Jagran APP

Jamshedpur Weather : जमशेदपुर में लगातार तीसरे दिन बारिश, तेज हवा के साथ बढ़ी ठंड; जाने मौसम का पूर्वानुमान

Jamshedpur Weather.मौसम विभाग के अनुसार 13 मार्च तक मौसम गड़बड़ रहने की संभावना है। बारिश के साथ गर्जन व वज्रपात की भी संभावना है। वहीं अधिकतम तापमान में भी उतार चढ़ाव देखने को मिलेगा। मौसम में बदलाव होने से मौसमी बीमारी भी बढ़ गई है।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Sat, 13 Mar 2021 12:01 PM (IST)Updated: Sat, 13 Mar 2021 12:01 PM (IST)
Jamshedpur Weather : जमशेदपुर में लगातार तीसरे दिन बारिश, तेज हवा के साथ बढ़ी ठंड; जाने मौसम का पूर्वानुमान
जमशेदपुर के साथ ही पूरे कोल्हान का मौसम लगातार बदल रहा है।

जमशेदपुर, जासं।  Jamshedpur Weather जमशेदपुर के साथ ही पूरे कोल्हान का मौसम लगातार बदल रहा है। लगातार तीसरे दिन यानी शनिवार की सुबह में गर्जन के साथ-साथ तेज बारिश हुई। थोडे अंतराल के बाद बारिश का क्रम जारी है। इससे पूर्व शुक्रवार व गुरुवार को भी तेज हवा के साथ बारिश हुई थी।

loksabha election banner

मौसम विभाग ने इसकी संभावना पूर्व में ही जताइ थी। वहीं, मौसम विभाग ने शनिवार को भी लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार, राज्य में कहीं-कहीं बारिश के साथ गर्जन तथा वज्रपात के साथ तेज हवा चलने की संभावना है। हवा की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे हो सकती है। मौसम खराब होने की वजह से शहर में आयोजित होनेवाले कई महत्वपूर्ण कार्यक्रम भी टाले जा रहे हैं।

14 मार्च के बाद मौसम होगा साफ

मौसम विभाग के अनुसार, 13 मार्च तक मौसम गड़बड़ रहने की संभावना है। बारिश के साथ गर्जन व वज्रपात की भी संभावना है। वहीं, अधिकतम तापमान में भी उतार चढ़ाव देखने को मिलेगा। शनिवार को शहर का उच्चतम तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई। वहीं, 13 मार्च को अधिकतम तापमान 34 व अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस होने की संभावना है। मौसम में बदलाव होने से मौसमी बीमारी भी बढ़ गई है। अस्पतालों में सबसे अधिक सर्दी-खांसी, वायरल फीवर व गले में इंफेक्शन के मरीज बढ़ गए हैं।

अगले सात दिन कैसा रहेगा तापमान

तिथि - अधिकतम - न्यूनतम

12 मार्च - 38.2 - 20.2

13 मार्च - 34.0 - 19.0

14 मार्च - 37.0 - 18.0

15 मार्च - 38.0 - 19.0

16 मार्च - 38.0 - 20.0

17 मार्च - 39.0 - 20.0

18 मार्च - 38.0 - 21.0


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.