Move to Jagran APP

Jamshedpur Weather Alert : अगले चार दिनों तक हो सकती है बारिश, ठनका से रहें बच के

Jamshedpur Weather Alert . अगले छह दिनों तक जमशेदपुर का न्यूनतम तापमान लगभग एक समान देखने को मिल सकता है। यानी बारिश होने के बावजूद न्यूनतम तापमान में बहुत ज्यादा कमी देखने को नहीं मिलेगी। मंगलवार को शहर का न्यूनतम तापमान 14.2 दर्ज किया गय।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Tue, 16 Feb 2021 09:33 AM (IST)Updated: Tue, 16 Feb 2021 09:33 AM (IST)
Jamshedpur Weather Alert : अगले चार दिनों तक हो सकती है बारिश, ठनका से रहें बच के
अगले चार दिनों तक पूरे राज्य में गर्जन, वज्रपात के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है।

जमशेदपुर, जासं। Weather Forecast Jharkhand मौसम विभाग की ओर से चेतावनी जारी की गइ है। अगले चार दिनों तक पूरे राज्य में गर्जन, वज्रपात के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है।

loksabha election banner

मौसम विभाग के अनुसार, बीते 24 घंटे में राज्य में मौसम मुख्यत: शुष्क रहा। सबसे अधिक उच्चतम तापमान 31.8 डिग्री सेल्सियस जमशेदपुर में जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 11.1 डिग्री सेल्सियस बोकारो में दर्ज किया गया। अगले छह दिनों तक जमशेदपुर का न्यूनतम तापमान लगभग एक समान देखने को मिल सकता है। यानी बारिश होने के बावजूद न्यूनतम तापमान में बहुत ज्यादा कमी देखने को नहीं मिलेगी। मंगलवार को शहर का न्यूनतम तापमान 14.2 व अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई।

आज से मौसम में हो सकता है बदलाव

राज्य मौसम विभाग के अनुसार, 16 फरवरी को झारखंड के मध्य (रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी व रामगढ़) तथा पश्चिमी (पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार तथा लोहरदगा) भागों में कहीं-कहीं पर गर्जन तथा वज्रपात की संभावना है। वहीं, 17 फरवरी को राज्य के मध्य (रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी तथा रामगढ़), पश्चिमी (पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार तथा लोहरदगा) तथा दक्षिणी भाग (पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा तथा सरायकेला खरसावां) में कहीं-कहीं पर गर्जन तथा वज्रपात की संभावना है। 18 फरवरी को राज्य में कहीं-कहीं पर गर्जन तथा वज्रपात की संभावना है। जबकि 19 फरवरी को राज्य के दक्षिणी (पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा तथा सरायकेला खरसावां) तथा उत्तर-पूर्वी (देवघर, धनबाद, दुमरा, गिरिडीह, गोड्डा, जामतारा, पाकुड़ तथा साहेबगंज) भागों में सामान्यत: बादल छाने के साथ कहीं-कहीं पर गर्जन अथवा वज्रपात के साथ हल्की वर्षा की संभावना है।

अगले सात दिन कैसा रहेगा तापमान

  • तिथि - न्यूनतम - अधिकतम
  • 15 फरवरी - 14.8 - 31.8
  • 16 फरवरी - 17.0 - 32.0
  • 17 फरवरी - 17.0 - 30.0
  • 18 फरवरी - 17.0 - 28.0
  • 19 फरवरी - 17.0 - 29.0
  • 20 फरवरी - 17.0 - 31.0
  • 21 फरवरी - 17.0 - 31.0

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.