Move to Jagran APP

झारखंड में सबसे गर्म रहा जमशेदपुर, गर्मी का होने लगा अहसास

सेहत को हो रहा नुकसान मौसमी बीमारी तेजी से बढ़ रहीं रविवार को शहर का अधिकतम तापमान 37.2 व न्यूनतम 17.2 डिग्री रहा।

By JagranEdited By: Published: Mon, 01 Mar 2021 06:00 AM (IST)Updated: Mon, 01 Mar 2021 06:00 AM (IST)
झारखंड में सबसे गर्म रहा जमशेदपुर, गर्मी का होने लगा अहसास
झारखंड में सबसे गर्म रहा जमशेदपुर, गर्मी का होने लगा अहसास

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : शहर का मौसम लगातार बदल रहा है। अब तेज धूप निकलने लगा है। इससे गर्मी का अहसास होने लगा है। रात में सोने के दौरान पंखा व कूलर लोग चलाने लगे हैं। हालांकि, सुबह-शाम में हल्की ठंड जारी है, जो सेहत को नुकसान पहुंचा रहा है। मौसमी बीमारी तेजी से बढ़ी है। रविवार को राज्य में सबसे अधिक गर्म मौसम जमशेदपुर का रहा। राज्य मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को राज्य में मौसम मुख्यत: शुष्क रहा। सबसे अधिक उच्चतम तापमान 37.2 डिग्री सेल्सियस जमशेदपुर में जबकि कम न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री सेल्सियस बोकारो में में दर्ज किया गया। वहीं, शहर का न्यूनतम तापमान 17.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

loksabha election banner

-----------------------

एक मार्च को आंशिक बादल छाए रहने की संभावना

राज्य मौसम विभाग के अनुसार, अगले सात दिन मौसम बिल्कुल साफ रहेगा। हालांकि, एक मार्च को आसमान में आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, एक मार्च को मौसम मुख्यत: शुष्क रहेगा। राज्य के दक्षिणी भागों (पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा तथा सरायकेला-खरसावां) में आंशिक बादल छा सकते हैं तथा शेष भागों में आसमान मुख्यत: साफ रहेगा। हालांकि बारिश की संभावना नहीं है। इसके बाद आसमान बिल्कुल साफ रहेगा।

-----------------------

सर्दी-खांसी व वायरल बुखार के मरीज बढ़े

मौसम में लगातार बदलाव होने से मौसमी बीमारी बढ़ गई है। सर्दी-खांसी व वायरल फीवर के मरीज बढ़ गए हैं। कोल्हान के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल महात्मा गांधी मेमोरियल (एमजीएम) मेडिकल कालेज अस्पताल के मेडिसिन विभाग में भीड़ बढ़ गई है। ओपीडी में 20 फीसद मरीजों की संख्या में इजाफा हुई है। वहीं, वार्ड भी मरीजों से भर गया है। चिकित्सकों का कहना है कि यदि किसी व्यक्ति को तीन दिन से अधिक समय तक सर्दी-खांसी या फिर बुखार है तो उसकी जांच अवश्य करा लें। क्योंकि कोरोना अभी गया नहीं है। इसके प्रति सभी को जागरूक होने की जरूरत है।

------------------

अगले सात दिन कैसा रहेगा तापमान

तिथि - न्यूनतम - अधिकतम

28 फरवरी - 17.2 - 37.2

1 मार्च - 18.0 - 37.0

2 मार्च - 17.0 - 37.0

3 मार्च - 16.0 - 36.0

4 मार्च - 16.0 - 37.0

5 मार्च - 16.0 - 37.0

6 मार्च - 17.0 - 37.0


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.