Move to Jagran APP

Traffic Jam in Jamshedpur: जमशेदपुर की यातायात पुलिस जुर्माना वसूलने में मस्त, राहगीर जाम में पस्त, ये हाल है

Traffic Jam in Jamshedpur. झारखंड के जमशेदपुर में जाम का झाम कम नहीं हो रहा है। खासकर मानगो के तो कहने ही क्या। यातायात पुलिस वाहनों की जांच कर जुर्माना वसूलने में मस्त है। उधर पुल पर जाम में लोग करारते रहते हैं।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Wed, 08 Sep 2021 04:45 PM (IST)Updated: Wed, 08 Sep 2021 07:36 PM (IST)
Traffic Jam in Jamshedpur: जमशेदपुर की यातायात पुलिस जुर्माना वसूलने में मस्त, राहगीर जाम में पस्त, ये हाल है
जमशेदपुर के मानगो पुल पर बुधवार को ये रहे हालात। जागरण

जमशेदपुर, जागरण संवाददाता । जमशेदपुर की यातायात पुलिस चौक-चौराहे पर जुर्माना वसूलने में मस्त नजर आती है। जाम कहां लगा, कैसे लगा इसके निदान से उसका कोई लेना-देना नहीं है। इस कारण जहां-तहां जाम लग जाती है। लोग परेशान होते हैं। बुधवार को मानगो पुल पर कुछ ऐसा ही हुआ। पुल पर जाम पर जाम लग गया। एंबुलेंस फंस गए। चालक रास्ते देने को सायरन बजाते रहा, लेकिन आगे कोई रास्ता नहीं होने के कारण एंबुलेंस फंसी रह गई। तीन घंटे तक पुल पर वाहन रेंग-रेंग कर गुजरती रही।

loksabha election banner

दरअसल, जैसे ही नो इंट्री खुला मानगो पुल पर जाम लग गया। इसे छुटकारा दिलाने में यातायात पुलिस के पसीने छूट गए। लोग भी परेशान हुए। हमेशा मानगो जाने और वहां से शहर की ओर ओर आने वाले लोगों को जाम का सामना करना पड़ता है। मानगो पुल पर जाम लगने से भुइयांडीह बस स्टैंड, साकची हाथी-घोड़ा मंदिर और एमजीएम अस्पताल तक जाम लग गई। हर कोई जाम मेंं फंसा नजर आया। मानगो डिमना रोड से आने वाले मानगो गोलचक्कर के आगे ओल्ड पुरुलिया रोड जाने वाले रास्ते को बंद कर दिया गया है जिससे छोटे-ब़ड़े वाहन गोलचक्कर आने से पहले ही गलत दिशा की ओर से इधर-उधर सरपट भागने लग जाते हैं एवं मानगो गोलचक्कर पर जाम लग जाता है। वहीं मानगो पुराने पुल से ओल्ड पुरुलिया रोड के आने वाले लोग गलत दिशा से वाहन लेकर घुस जाते हैं जिससे साकची की ओर से मानगो की ओर जाने वाले छोटे वाहन चालक फंस जाते हैं। वहीं नो इंट्री खुलते ही चारों ओर से भारी वाहन मानगो बस स्टैंड गोलचक्कर की ओर प्रवेश हो जाता है। गोलचक्कर पर बस खड़ी कर बस में यात्रियों को बैठाने लग जाते हैं जिसके कारण भी जाम लग जाता है। मानगो डिमना रोड के सब्जी बाजार और मार्केट के पास जहां-तहां वाहनों की पार्किंग अवैध तरीके से कर दी जाती है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.