Move to Jagran APP

जमशेदपुर टियर वन स्तर का शहर, क्‍वालिटी ऑफ लाइफ में वडोडरा व नवी मुंबई को पीछे छोड़ा Jamshedpur News

जमशेदपुर देश के टियर वन स्‍तर के शहरों में शुमार हो गया है। अब इसकी गिनती देश के नामचीन शहरों नवी मुंबई नोएडा व वड़ोदरा के साथ की जाएगी।

By Vikas SrivastavaEdited By: Published: Tue, 15 Oct 2019 10:23 PM (IST)Updated: Wed, 16 Oct 2019 09:26 AM (IST)
जमशेदपुर टियर वन स्तर का शहर, क्‍वालिटी ऑफ लाइफ में वडोडरा व नवी मुंबई को पीछे छोड़ा Jamshedpur News
जमशेदपुर टियर वन स्तर का शहर, क्‍वालिटी ऑफ लाइफ में वडोडरा व नवी मुंबई को पीछे छोड़ा Jamshedpur News

जमशेदपुर (जासं)। झारखंड का जमशेदपुर देश के टियर वन स्‍तर के शहरों में शुमार हो गया है। अब इसकी गिनती देश के नामचीन शहरों नवी मुंबई, नोएडा व वड़ोदरा के साथ की जाएगी। यह उस सर्वेक्षण का निष्‍कर्ष है जो  जमशेदपुर में नागरिक सुविधा मुहैया करानेवाली टाटा स्‍टील की अनुषंगी कंपनी जमशेदपुर यूटिलिटी एंड सर्विसेज कंपनी (जुस्‍को) की ओर से कराया गया।

loksabha election banner

सर्वे के नतीओं के अनुसार यह शहर नागरिकों से मिलने वाली सुविधाओं के लिहाज से देश के टियर वन स्तर के शहरों में शामिल हो गया है। इसके तहत नवी मुंबई, चंडीगढ़, नोएडा व वडोदरा से भी नागरिक सुविधाओं में  जुस्‍को की ओर से प्रदान की जानेवाली सुविधाएं बेहतर पाई गईं। जुस्कोकी ओर से पांच शहरों का सर्वे कराया गया। इसमें जमशेदपुर की क्वालिटी ऑफ लाइफ को लेकर विभिन्‍न मानकों के आधार पर सर्वे कराया गया। क्‍वालिटी ऑफ लाइफ के मानक पर जमशेदपुर को कुल 105.4 अंक हासिल हुए जबकि वदोडरा का अंक इस साल 105 रहा। वहीं  नवी मुंबई को 104.5 और चंडीगढ़ को भी 105.4 अंक मिले। 85 से लेकर 115 के स्‍केल पर इस सर्वे को मापा गया है।

सर्वे का मुख्य बिंदु

1.सर्वे में हाउसिंग यानी बेसिक इंफ्रास्ट्रक्चर

2. एजुकेशन यानी शिक्षा

3. शहरी वातावरण

4. सामुदायिक नजदीकियां

5.पब्लिक हेल्थ व इनवायरमेंट

6.पॉलिटिक्स

7. मनोरंजन के साधन

8.आर्थिक गतिविधियां

9. रोजगार

क्या व कहां से ली गई जानकारी

1. सर्वे के दौरान नवी मुंबई में 396, चंडीगढ़ में 388, जमशेदपुर में 465, नोएडा में 391 व वदोडरा में 389 लोगों की राय ली गई। यानी कुल 2029 लोगों से सर्वे कराया गया।

2. इसमें पुरुष व महिला के 21 से 50 साल तक के उम्र वाले लोगोसे पूछा गया जो कम से कम एक शहर में पांच साल या अधिक दिनों तक निवास कर चुके हैं।

पिछले साल के मुकाबले क्वालिटी ऑफ लाइफ की स्थिति

शहर--- 2018--- 2019

नवी मुंबई 97- 104.5

चंडीगढ़ 101-104.5

जमशेदपुर 102-105.4

नोएडा 95-85.6

वदोडरा 105-99.3

स्‍वास्‍थ्‍य सेवाओं के मामले में शहरों की स्थिति

नवीं मुंबई 4.8

चंडीगढ़-4.8

जमशेदपुर- 4.5

नोएडा- 3.9

वदोडरा-4.7


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.