Move to Jagran APP

जलने से महिला की मौत, एमजीएम में पति व सास की पिटाई

पूर्वी सिंहभूम जिले के केला बागान (मुसाबनी थाना क्षेत्र) निवासी फूलचंद्र कुमार की पत्नी माधुरी ने गुरुवार को शरीर में मिंट्टी का तेल छिड़क कर कथित तौर पर खुद को आग लगा ली।

By JagranEdited By: Published: Fri, 19 Jul 2019 08:30 AM (IST)Updated: Sat, 20 Jul 2019 06:36 AM (IST)
जलने से महिला की मौत, एमजीएम में पति व सास की पिटाई
जलने से महिला की मौत, एमजीएम में पति व सास की पिटाई

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले के केला बागान (मुसाबनी थाना क्षेत्र) निवासी फूलचंद्र कुमार की पत्नी माधुरी ने गुरुवार को शरीर में मिंट्टी का तेल छिड़क कर कथित तौर पर खुद को आग लगा ली। उसे आनन-फानन में एमजीएम अस्पताल में दाखिल कराया गया था, लेकिन कुछ ही समय बाद यहां उसकी मौत हो गई। इसकी जानकारी मिलने पर गोविंदपुर से उसके मायका पक्ष के लोग अस्पताल पहुंचे और माधुरी के पति और ससुराल पक्ष पर आरोप लगाया कि उसे (माधुरी को) जलाकर मारा गया है। उसे हमेशा प्रताड़ित किया जाता था। इसके बाद दोनों पक्ष में आरोप-प्रत्यारोप होने लगा। महिलाओं के बीच मारपीट होने लगी।

loksabha election banner

मायका पक्ष की महिलाओं ने माधुरी की सास की पिटाई कर दी। उसे जमीन पर पटक दिया। इसी बीच फूलचंद्र गुप्ता की भी पिटाई शुरु कर दी। इससे वह बेहोश हो गया। मारपीट होता देख माधुरी का पति रोता रहा। बाद में अस्पताल में उपस्थित लोगों ने दोनों पक्षो को समझा-बुझाकर शांत कराया। पुलिसकर्मी खड़े होकर देखते रहे। माधुरी की शादी 2005 में हुई थी।

---

बहन को ससुराल वाले हमेशा प्रताड़ित करते थे। उसको जला दिया गया। चार दिन से उसके ससुराल में विवाद चल रहा था। बावजूद ससुराल वालों ने इसकी सूचना देना उचित नहीं समझा। हमेशा ही विवाद होता था। कई बार इसकी पंचायती भी हुई। बहन के दो पुत्र हैं। माधुरी को शादी से लेकर अब तक भाइयों ने बहुत कुछ दिया।

- बबीता देवी, माधुरी की बहन

--

पांच हजार रुपये के लिए चार दिन से विवाद चल रहा था। पत्नी खाना नहीं बना रही थी। किसी तरह मूढ़ी खाकर गुजारा कर रहे थे। उसने कहा कि दो दिन बाद रुपये की व्यवस्था होगी तो वह देगा। मेरी मनीहारी की दुकान है। क्या मालूम था कि पत्‍‌नी आग लगा लेगी। उसे बचाने की कोशिश में मेरा भी हाथ जल गया।

फूलचंद्र कुमार, मृतका का पति


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.