Move to Jagran APP

Jamshedpur Nursery Admission Result : इंतजार खत्म, आज प्रवेश कक्षा का परिणाम जारी करेंगे जमशेदपुर के CBSE एवं ICSE स्कूल, जानें समय

स्कूलों में अपने बच्चों के एडमिशन के लिए टकटकी लगाए अभिभावकों का इंतजार अब खत्म होनेवाला है। झारखंड के जमशेदपुर के प्राइवेट स्कू 22 जनवरी को एक साथ चयनित बच्चों की सूची जारी करेंगे। सूची जारी करने का काम सुबह छह शुरू हो जाएगा।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Fri, 21 Jan 2022 12:35 PM (IST)Updated: Sat, 22 Jan 2022 06:47 AM (IST)
Jamshedpur Nursery Admission Result : इंतजार खत्म, आज प्रवेश कक्षा का परिणाम जारी करेंगे जमशेदपुर के CBSE एवं ICSE स्कूल, जानें समय
65 अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों में 10,500 सीट पर होगा नामांकन।

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर :  Nursery Admission पिछले तीन माह से जारी अभिभावकों का इंतजार 22 जनवरी को खत्म होगा। जमशेदपुर शहर के 65 निजी स्कूलों में 42 स्कूल प्रवेश कक्षा का परिणाम 22 जनवरी को जारी करेंगे। यह परिणाम सुबह छह बजे से जारी होने लगेगा और शाम चार बजे तक स्कूलों में चयनित बच्चों की सूची जारी होती रहेगी। कुल 10500 सीट पर नामांकन के लिए स्कूल सूची जारी करते हैं। इन सीटों पर नामांकन को एक लाख से अधिक आवेदन स्कूलों के पास जमा हुए हैं।

loksabha election banner

सूची जारी होने के बाद चयनित बच्चों के अभिभावक स्कूलों की दौड़ लगाएंगे। एक-एक अभिभावकों ने चार-पांच स्कूलों में दाखिले को आवेदन दिया है। इस बार सबसे पहले बच्चों की सूची राजेंद्र विद्यालय साकची जारी करेगा। यह स्कूल सुबह छह बजे ही अपने वेबसाइट पर चयनित बच्चों की सूची को डाल देगा तथा नोटिस बोर्ड पर भी चस्पा करेगा। सबसे अंत में डीबीएमएस इंग्लिश स्कूल कदमा, हिलटॉप टेल्को व विवेक विद्यालय गोविंदपुर जारी करेगा। ये स्कूल शाम चार बजे अपनी सूची जारी करेंगे।

स्कूल आनलाइन व ऑफलाइन जारी करेंगे सूची

लोयोला, कान्वेंट, कार्मेल, हिलटॉप को छोड़ सभी स्कूल आनलाइन यानि स्कूल की वेबसाइट और नोटिस बोर्ड पर सूची को सार्वजनिक करेंगे। लोयोला, कान्वेंट व कार्मेल जूनियर कालेज सोनारी तथा हिलटॉप टेल्को के परिणाम सिर्फ वेबसाइट पर जारी होंगे। स्कूलों की ओर से अपील की गई है कि वे परेशान न हो स्कूलों में भीड़ न लगाएं तथा कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए चयनित बच्चों की सूची को देखें।

कौन स्कूल कब निकालेगा परिणाम

स्कूल का नाम - समय

  • राजेंद्र विद्यालय, साकची - सुबह 6 बजे
  • दयानंद पब्लिक स्कूल, साकची - सुबह 11 बजे
  • एमएनपीएस बिष्टुपुर - दोपहर 12 बजे
  • टैगोर एकेडमी, साकची - सुबह 11 बजे
  • चर्च स्कूल बेल्डीह - सुबह 10 बजे
  • लोयोला - सुबह 10 बजे
  • जेएच तारापोर धतकीडीह - सुबह 11 बजे
  • डीबीएमएस इंग्लिश स्कूल कदमा - शाम चार बजे
  • जुस्को स्कूल कदमा - सुबह 11 बजे
  • कार्मल जूनियर कालेज सोनारी - सुबह 9 बजे
  • केपीएस कदमा - सुबह 11 बजे
  • एडीएल सनशाइन कदमा - सुबह 9 बजे
  • सेंट मेरीज इंग्लिश स्कूल बिष्टुपुर - दोपहर 3 बजे
  • जुस्को स्कूल साउथपार्क - सुबह 11 बजे
  • चिन्मया साउथपार्क - सुबह 11 बजे
  • केपीएस मानगो - सुबह 11 बजे
  • केएसएमएस गोलमुरी - दोपहर 12 बजे
  • काशीडीह हाई स्कूल - सुबह 11 बजे
  • तारापोर एग्रिको - सुबह 9 बजे
  • जेपीएस बारीडीह - सुबह 10 बजे
  • चिन्मया टेल्को - सुबह 8 बजे
  • गुलमोहर हाईस्कूल -दोपहर 2 बजे
  • एलएफएस टेल्को - सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे के बीच।
  • हिलटॉप टेल्को - शाम 4 बजे
  • विवेक विद्यालय गोविंदपुर- शाम 4 बजे
  • विग इंग्लिश स्कूल गोविंदपुर - सुबह 10 बजे

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.