Move to Jagran APP

Jamshedpur News: झारखंड की बेटियों ने दक्षिण कोरिया में लहराया तिरंगा, कांस्य पदक पर जमाया कब्जा

Jamshedpur News झारखंड की बेटियों ने एक बार फिर अपना परचम लहराया है। दक्षिण कोरिया के ग्वांग्झू शहर में चल रहे विश्वकप तीरंदाजी स्टेज 2 की रिकर्व तीरंदाजी में भारतीय महिला टीम ने चीनी ताइपे को पराजित कर कांस्य पदक पर कब्जा कर लिया।

By Madhukar KumarEdited By: Published: Fri, 20 May 2022 09:10 AM (IST)Updated: Fri, 20 May 2022 09:10 AM (IST)
Jamshedpur News: झारखंड की बेटियों ने दक्षिण कोरिया में लहराया तिरंगा, कांस्य पदक पर जमाया कब्जा
Jamshedpur News: दक्षिण कोरिया में झारखंड की बेटियों ने लहराया तिरंगा।

जमशेदपुर, जासं। विश्वकप तीरंदाजी में एक बार फिर झारखंड की बेटियों ने तिरंगा लहराया। दक्षिण कोरिया के ग्वांग्झू शहर में चल रहे विश्वकप तीरंदाजी स्टेज 2 की रिकर्व तीरंदाजी में भारतीय महिला टीम ने चीनी ताइपे को पराजित कर कांस्य पदक पर कब्जा कर लिया। भारतीय टीम में झारखंड की कोमलिका बारी व अंकिता भकत के अलावा हरियाणा की रिद्धि शामिल थी। रिद्धि, कोमलिका और अंकिता की युवा भारतीय तिकड़ी चीनी ताइपे से 6-2 (56-52, 54-51, 54-55, 55-54) से अपने प्रतिद्वंद्वी पर हावी रही और समान 6-2 स्कोर के साथ सेमीफाइनल में घरेलू प्रबल दावेदार दक्षिण कोरिया से हार गई।

loksabha election banner

पुरुष कंपाउंड में मोहन भारद्वाज का जलवा

उधर, मोहन भारद्वाज ने ऑस्ट्रेलिया के पैट्रिक कॉगलन और स्कॉट ब्राइस को हराकर पुरुष कंपाउंड व्यक्तिगत दौर के सेमीफाइनल में प्रवेश किया। इसके बाद उन्होंने स्लोवेकिया के जोजेफ बोसान्स्की को प्री क्वार्टर फाइनल में और कोरिया के जे यांग को क्वार्टर फाइनल में हराया।

चौथे सेट में जोरदार वापसी करते हुए जीत हासिल की

भारतीय महिला टीम दक्षिण कोरिया के खिलाफ अनियंत्रित थीं। उन्होंने चीनी ताइपे के खिलाफ पहले दो सेटों में 4-0 की बढ़त बना ली। भारतीय टीम तीसरा सेट हार गई, लेकिन उन्होंने जोरदार वापसी की और चौथे सेट में एक 10 और पांच 9 के स्कोर से मैच जीत लिया।

तीरंदाजी में भारत ने दूसरा कांस्य पदक जीता

ग्वांगजू में तीरंदाजी विश्व कप में भारत के लिए यह दूसरा कांस्य पदक था। इससे पहले बुधवार को अवनीत कौर, मुस्कान किरार और प्रिया गुर्जर की महिला कंपाउंड टीम ने कांस्य पदक जीता था। हालांकि, ओलंपियन तरुणदीप राय और जयंत तालुकदार की भारतीय पुरुष रिकर्व टीम और युवा नीरज चौहान क्वार्टर फाइनल में निचली रैंकिंग के फ्रांस से 2-6 से हारकर बाहर हो गए।

भारत के लिए पक्का किया एक पदक

इस बीच, एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता अभिषेक वर्मा की भारतीय पुरुष कंपाउंड टीम ने अमन सैनी और रजत चौहान के साथ शनिवार को फाइनल में पहुंचने के लिए घरेलू पसंदीदा दक्षिण कोरिया को हराकर भारत के लिए कम से कम एक रजत पदक पक्का किया है। विशेष रूप से भारतीय पुरुष कंपाउंड टीम ने पिछले महीने तुर्की में आयोजित तीरंदाजी विश्व कप स्टेज 1 इवेंट में भी स्वर्ण पदक जीता था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.